1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘बाहुबली’ की इस अभिनेत्री संग हुई छेड़छाड़, एक्टर को जड़ा जोरदार थप्पड़

‘बाहुबली’ की इस अभिनेत्री संग हुई छेड़छाड़, एक्टर को जड़ा जोरदार थप्पड़

 Published : Aug 01, 2017 11:48 am IST,  Updated : Aug 01, 2017 11:48 am IST

प्रभास के साथ सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' के गाने 'मनोहरी' में नजर आ चुकी ब्रिटिश मॉडल स्कारलेट विल्सन अचानक ही सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल खबरों के मुताबिक इन दिनों वह आगामी फिल्म ‘हंसा: एक संजोग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। कहा जा रहा है कि.

scarlett- India TV Hindi
scarlett

नई दिल्ली: अभिनेता प्रभास के साथ सुपरहिट फिल्म 'बाहुबली: द बिगनिंग' के गाने 'मनोहरी' में नजर आ चुकी ब्रिटिश मॉडल स्कारलेट विल्सन अचानक ही सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल खबरों के मुताबिक इन दिनों वह आगामी फिल्म ‘हंसा: एक संजोग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। कहा जा रहा है कि इसी दौरान उनके को-एक्टर ने उनके साथ बदसलूकी की थी और इसी गलत हरकत पर गुस्सा होकर स्कारलेट ने अभिनेता को एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इस फिल्म में एक आइटम नंबर के लिए शूट कर रही थीं। कहा जा रहा है कि फिल्म के उमाकांत राय नाम के एक अभिनेता उन्हें कई बार गलत ढंग से छूने की कोशिश की।

सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने स्कारलेट पर भद्दी टिप्पणी भी तक की, इसके बाद गुस्साई स्कारलेट ने उनके गाल पर एक जोरदार तमाचा जड़ दिया। अभिनेता को थप्पड़ मारने के बाद स्कारलेट उसी समय फिल्म का सेट छोड़कर चली गईं। फिल्म के गाने की शूटिंग को भी अब रोका जा चुका है। हालांकि अब तक इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। फिल्म के निर्माता का कहना है कि, उमाकांत राय की शिकायत फिल्म फेडरेशन में की जाएगी।

अगर उमाकांत ने अपनी इस बदसलूकी के लिए स्कारलेट से माफी नहीं मांगी तो उन्हें फिल्म से भी निकाला जा सकता है। निर्माता का कहना है कि, इस तरह की गलत हरकतें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। फिलहाल उमाकांत को फिल्म की शूटिंग से दूर रहने के लिए कहा गया है। (बनारस पहुंचे शाहरुख ने प्रमोशन से पहले रखी पान खाने की ख्वाहिश)

अगली स्लाइड में भी पढ़ें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन