1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाहुबली निर्देशक राजामौली ने शुरू की अपनी दूसरी बड़ी फिल्म, जूनियर एनटीआर-राम चरण होंगे हीरो

बाहुबली निर्देशक राजामौली ने शुरू की अपनी दूसरी बड़ी फिल्म, जूनियर एनटीआर-राम चरण होंगे हीरो

 Published : Nov 11, 2018 02:40 pm IST,  Updated : Nov 11, 2018 02:45 pm IST

बाहुबली निर्देशक एस एस राजामौली ने अपनी अगली फिल्म आज शुरू कर दी। जूनियर एनटीआर और राम चरण इस फिल्म में लीड रोल में हैं।

JR NTR, RAM CHARAN, SS RAJAMOULI- India TV Hindi
JR NTR, RAM CHARAN, SS RAJAMOULI

नई दिल्ली: बाहुबली सीरीज के साथ देशभर में मशहूर हुए निर्देशक एस एस राजामौली अपनी अगली बड़ी फिल्म के लिए तैयार हैं। आज उन्होंने अपनी अगली फिल्म की RRR की लॉन्चिंग की है। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल निभाते नजर आएंगे। फिल्म के सेट पर आज पूजा हुई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने भी ट्वीट करके सेट की तस्वीरें शेयर की हैं।

तस्वीर के साथ तरण ने लिखा है- और यहां बड़ी न्यूज है, बाहुबली निर्देशक एस एस राजामौली ने अपनी अगली बड़ी फिल्म RRR आज शुरू कर दी। जूनियर एनटीआर और राम चरण इस फिल्म में लीड रोल में हैं। देखिए सेट से तस्वीरें-

इस मौके पर बाहुबली स्टार प्रभास और राणा डग्गूबाती भी मौजूद थे।

RR को राजामौली, राम चरण और रामा राव से जोड़ा गया है़। इस फिल्म का नाम 'रामा रावणा राज्यम' (‘Rama Ravana Rajyam'-RRR) है। सुबह से ही हैशटैग RRR ट्रेंड कर रहा है। बाहुबली की तरह ही इस फिल्म में हमें एक्शन देखने को मिलेगा। इस फिल्म के लिए जूनियर एनटीआर खूब पसीना बहा रहे हैं।

यह पीरियड ड्रामा फिल्म होगी। जिसमें अलग गांव बसाया गया है। पूरे गांव को 1920 का लुक दिया गया है। फिल्म हैदराबाद में ही शूट होगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म का बजट 300 करोड़ रुपये है। यह बजट बाहुबली से भी ज्यादा है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन