1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लौट रहा है बाहुबली! प्रभास ने 'बाहुबली 3' को लेकर ये दिलचस्प बात बताई है

लौट रहा है बाहुबली! प्रभास ने 'बाहुबली 3' को लेकर ये दिलचस्प बात बताई है

 Published : Aug 26, 2019 07:17 pm IST,  Updated : Aug 26, 2019 07:17 pm IST

बाहुबली लौट रहा है!

लौट रहा है बाहुबली!- India TV Hindi
लौट रहा है बाहुबली!

मुंबई: बाहुबली के दो पार्ट्स आएं और दोनों को दर्शकों ने खूब पसंद किया लेकिन हर किसी का मन ये जानने को उत्सुक है कि बाहुबली 3 आएगी या नहीं? इसके पहले जितने भी इंटर्व्यूज आए हर बार यही जवाब मिला कि शायद अब बाहुबली नहीं बनेगी। बाहुबली का जो साम्राज्य था वो अब बड़े पर्दे पर नहीं दिखेगा। लेकिन अब राजीव मसंद को दिए एक इंटरव्यू में प्रभास ने कुछ ऐसा कहा है कि अनुमान लगाया जाने लगा है कि बाहुबली 3 आ सकती है। बाहुबली 3 आएगी या नहीं इसका जवाब देते हुए प्रभास ने कहा है- ‘अगर राजामौली को बाहुबली का तीसरा भाग  बनाना है, तो इसके लिए उन्हें उत्साह दिखाना होगा। उन्होंने मुझे 6 स्क्रिप्ट्स दी थीं, उनके पास शायद 10-14 स्क्रिप्ट हैं और बाहुबली 2 तक हमने सिर्फ 60 प्रतिशत स्क्रिप्ट ही खत्म की है। जहां तक मुझे पता है राजामौली के दिमाग में पिछले 5 सालों से बाहुबली 3 की स्क्रिप्ट है। लेकिन मैं ये नहीं कह सकता हूं कि बाहुबली 3 शुरू होगी या नहीं?

बस इसी इंटरव्यू का जवाब देते हुए प्रभास ने बाहुबली के तमाम फैन्स के मन में एक इच्छा फिर से जगा दी है, जो शायद लंबे समय से मन में दबी थी। अब तो प्रभास के साथ साथ हम सबको इस बात का इंतजार है जब बाहुबली 3 की घोषणा हो जाए।

फिलहाल प्रभास साहो का प्रमोशन कर रहे हैं। यह फिल्म 30 अगस्त को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में प्रभास के साथ लीड रोल में हैं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर। साहो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म  है जिसका निर्देशन ‘सुजीथ’ कर रहे हैं। फिल्म का बजट 300 करोड़ बताया जा रहा है।

Also Read:

सलमान खान-आलिया भट्ट के फैंस के लिए बुरी खबर, ईद पर नहीं रिलीज होगी 'Inshallah', लेकिन मिलेगा ये सरप्राइज

इलियाना डिक्रूज का ब्वॉयफ्रेंड संग हुआ ब्रेकअप! ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर को लंबे समय से कर रही थीं डेट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन