1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गली ब्वॉय' के बाद फिर साथ दिखेंगे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' में दिखेगी जोड़ी

'गली ब्वॉय' के बाद फिर साथ दिखेंगे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' में दिखेगी जोड़ी

 Published : Mar 24, 2020 04:51 pm IST,  Updated : Mar 24, 2020 04:51 pm IST

संजय लीला भंसाली इन दिनों 'गंगूबाई काठिवाड़ी' का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल में हैं।

ranveer singh alia bhatt- India TV Hindi
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फिर साथ आएंगे नज़र

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी को 'गली ब्वॉय' में लोगों ने खूब पसंद किया था। अब दोनों फिर से बड़े पर्दे पर साथ नज़र आएंगे। बताया जा रहा है संजय लीला भंसाली की अपकमिंग मूवी 'बैजू बावरा' में रणवीर और आलिया लीड रोल निभाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मकार संजय लीला भंसाली अगले साल दिवाली में रिलीज के लिए एक और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'बैजू बावरा' की योजना बना रहे हैं। भंसाली प्रोडक्शन्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट में इस फिल्म की घोषणा की और इसे निर्देशक की एक महत्वाकांक्षी परियोजना बताया। फिल्म संगीत के दिग्गज के बदला लेने की कहानी पर आधारित होगी। ये दो गायकों की कहानी पर आधारित है, जिसमें करीब दर्जनभर गाने होंगे।

कथित तौर पर भंसाली इस फिल्म से एक नई आवाज को इंडस्ट्री से परिचित करा सकते हैं, जिसकी आवाज उनके संस्करण की 'बैजू बावरा' में जान डाल सकती है। वहीं महिला गायिका को लेकर भंसाली ने कहा कि लता मंगेशकर की आवाज जैसी आवाज लाना लगभग नामुमकिन है।

बता दें कि संजय लीला भंसाली इन दिनों 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट लीड रोल निभा रही हैं। ये फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी। ऐसे में एक बार फिर वो आलिया को अपनी दूसरी फिल्म में कास्ट कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 'गली ब्वॉय' में रणवीर और आलिया ने मुराद व सैफीना का रोल निभाया था। उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। यहां तक कि फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भी भेजा गया था। 

आलिया इस फिल्म के अलावा 'सड़क 2' और 'ब्रह्मास्त्र' में भी बिजी हैं, जबकि रणवीर सिंह '83' फिल्म में दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा वो 'जयेशभाई जोरदार' में भी दिखाई देंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन