1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बैसाखी 2020: अमिताभ बच्चन और अजय देवगन सहित इन हस्तियों ने फैंस को दी बधाई

बैसाखी 2020: अमिताभ बच्चन और अजय देवगन सहित इन हस्तियों ने फैंस को दी बधाई

 Published : Apr 13, 2020 11:19 am IST,  Updated : Apr 13, 2020 01:44 pm IST

पूरे देश में धूमधाम से बैसाखी का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते सभी घरों में कैद हैं।

amitabh bachchan baisakhi 2020- India TV Hindi
अमिताभ बच्चन ने फैंस को दी बैसाखी की बधाई Image Source : INSTAGRAM

बैसाखी का पर्व हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार हरियाणा और पंजाब सहित कई जगहों पर ये त्योहार 13 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस दिन को कृषि पर्व के रूप में भी मनाया जाता है। इसलिए बॉलीवुड की तमाम हस्तियां सोशल मीडिया के जरिए इस पर्व की बधाई दे रही हैं। इनमें अमिताभ बच्चन समेत कई स्टार्स शामिल हैं।

अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर खुद की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'बैसाखी के पावन अवसर पर, लें बारम बार बधाई, ये दिन हर दिन मंगलमय हो, हम सब की यही दुहाई। हर्षित पल और मधुमय जीवन, अपने घर मनाएँ सुख शांत सुरक्षित रहें सदा, ईश्वर से यही दुआएँ। - अमिताभ बच्चन'

अजय देवगन ने ट्विटर पर फैंस को यूं शुभकामनाएं दी।

एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर फैंस को बैसाखी की बधाई दी है।

एक्ट्रेस किरण खेर ने बैसाखी की बधाई देते हुए लिखा, 'खालसा पंथ के स्थापना दिवस और फसलों के पक कर तैयार हो जाने के पावन पर्व बैसाखी की आप सब जनों को हार्दिक शुभकामनाएं। फसलें इस बार बहुत अच्छी हुई हैं, वाहेगुरु से प्रार्थना है कि इनकी कटाई, और सँभाल अच्छे से हो जाए #HappyBaisakhi'

एक्टर और होस्ट रणविजय सिंह ने पूरे परिवार के साथ फोटो शेयर करते हुए फैंस को बैसाखी की बधाई दी है।

बिग बॉस 13 की थर्ड रनरअप शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस शेयर कर फैंस को बधाई दी।

Shehnaaz Gill
Image Source : INSTAGRAMशहनाज गिल ने फैंस को बैसाखी की बधाई दी है

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन