नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने 300 करोड़ के क्लब में शामिल होकर एक और इतिहास रच दिया है। फिल्म ने 20 दिनों में भारतीय बाक्स आफिस में 300.06 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने इस बात की पुष्टि करते हुए ट्विटर पर लिखा, "बजरंगी भाईजान ने 300 करोड़ रुपए का आकड़ा पार किया... बनी दूसरी फिल्म जिसने ये मुकाम हासिल किया, पीके के बाद ये दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी।"

कबीर खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म नें बुधवार को 2.45 करोड़ की कमाई की जिसे जोड़कर फिल्म के 20 दिनों का कुल कलेक्शन 300.06 करोड़ हो गया है।
"बजरंगी भाईजान तीसरा हफ्ता- शुक्र 4.11 करोड़, शनि 6.80 करोड़, रवि 9.07 करोड़, सोमवार 2.75 करोड़, मंगल 2.63 करोड़, बुध 2.45 करोड़- कुल 300.06 करोड़ ALL TIME BLOCKBUSTER."

आमिर खान की फिल्म पीके की अगर बात करे तो 300 करोड़ का मुकाम इसने 17 दिनों में ही हासिल कर लिया था। पीके की कुल कमाई 338 करोड़ है। अब सवाल जो खड़ा होता है वो ये है कि क्या बजरंगी भाईजान तोड़ पाएगी पीके का रिकॉर्ड?

राजकुमार हिरानी की निर्देशन में बनी फिल्म पीके वो मुकाम हासिल कर चुकी है जो किसी पहाड़ को तोड़ने से कम नहीं है। हालांकि ये भी किसने सोचा था कि आमिर खान की धूम 3 का रिकॉर्ड भी टूटेगा। करीब-करीब देढ़ साल लग गए आमिर (पीके तोड़ चुकी थी वो रिकॉर्ड) के अलावा किसी दूसरे खान को ये रिकॉर्ड तोड़ने में।
पीके का वर्ल्डवाइड ग्रास कलेक्शन 735 करोड़ है जो बजरंगा भाईजान से लगभग 195 करोड़ ज्यादा है। वहीं भारत में नेट कलेक्शन को देखे तो दोनों के बीच 38 करोड़ का अंतर है।
तो आखिर कैसे बजरंगा भाईजान बाक्स आफिस पर पीके को मात दे सकती है?
अगली स्लाइड में चार्ट में देखिए फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन-