1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पुरी जगन्नाथ के साथ अपनी 101वीं फिल्म के लिए तैयार बालाकृष्णा

पुरी जगन्नाथ के साथ अपनी 101वीं फिल्म के लिए तैयार बालाकृष्णा

 Published : Mar 09, 2017 07:17 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 07:17 pm IST

नंदमुरी बालाकृष्णा ने अपनी अगली फिल्म के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनने जा रही नंदमुरी बालाकृष्णा के अभिनय से सदी अगली तेलुगू फिल्म गुरुवार को हैदराबाद में लॉन्च की जा चुकी है।

bala- India TV Hindi
bala

हैदराबाद: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जाने माने अभिनेता नंदमुरी बालाकृष्णा ने अपनी अगली फिल्म के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनने जा रही नंदमुरी बालाकृष्णा के अभिनय से सदी अगली तेलुगू फिल्म गुरुवार को हैदराबाद में लॉन्च की जा चुकी है। हालांकि अब तक इस फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है। इस फिल्म की एक खास बात और ये है कि यह बालाकृष्णा की 101वीं फिल्म होने वाली है।

सूत्रों के मुताबिक यह एक एक्शन फिल्म होगी। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट के बारे में पहले से ही खुलासा कर दिया है। फिल्म 29 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

 

इस फिल्म में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब नंदमुरी बालाकृष्णा और पुरी जगन्नाथ साथ काम कर रहे हैं। हालांकि इनके साथ आने की बात पिछले लंबे वक्त से सुर्खियों में छाई हुई थी। लेकिन अब यह संभव होने जा रहा है।

 

हालांकि अभी टीम के कलाकारों के नाम पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग स्पेन में होगी।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन