1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 18 साल के भाई की मौत से सदमे में बंदगी कालरा, लिया ये बड़ा फैसला...

18 साल के भाई की मौत से सदमे में बंदगी कालरा, लिया ये बड़ा फैसला...

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : Mar 22, 2018 10:06 am IST,  Updated : Mar 22, 2018 10:07 am IST

दो दिन पहले 18 साल के कजिन को खो चुकी हैं। 1 हफ्ते पहले ही पता चला कि उसे चौथी स्टेज पर लंग कैंसर है।- बंदगी कालरा

बंदगी कालरा- India TV Hindi
बंदगी कालरा

नई दिल्ली: बिग बॉस सीजन 11 में पुनीश के साथ अफेयर की वजह से सुर्खियां बटोरने वाली कंटेस्टेंट बंदगी कालर आजकल बुरे दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में बंदगी के कजिन की कैंसर की वजह से मौत हो गई। बंदगी ने इंस्टाग्राम पर भाई पार्थ कपूर की तस्वीर साझा करके अपना दुख साझा किया है।

बंदगी ने लिखा है- ‘’दो दिन पहले 18 साल के कजिन को खो चुकी हैं। 1 हफ्ते पहले ही पता चला कि उसे चौथी स्टेज पर लंग कैंसर है। वह बिल्कुल ठीक था लेकिन अचानक से ये सब पता चला। हम उसे नहीं बचा पाए। मैं सदमे में हूं और हमेशा रहूंगी। जिंदगी के बारे में कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है। किसी को भी कभी भी कुछ भी हो सकता है।‘’

बदंगी ने आगे लिखा है- उसके जाने के बाद जो खाली स्थान हुआ है वो तो कोई नहीं भर सकता है लेकिन जिंदगी ने हमें एक सीख दे दी। हम अपनों के साथ बेहद कम वक्त बिता पाते हैं। मैं कोशिश करूंगी कि अब से ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने परिवार और प्रियजनों को दूं, क्योंकि कोई नहीं जानता है कल क्या हो जाए।

बात करें बंदगी की तो उनका रिश्ता बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद भी पुनीश के साथ वैसा ही है जैसा पहले था। दोनों अक्सर साथ वक्त बिताते नजर आते हैं। हाल ही में पुनीश ने एक पार्टी दी थी जिसमें वो गर्लफ्रेंड बंदगी कालरा के साथ पोज देते नजर आ रहे थे।

हाल ही में बंदगी और पुनीश बुरी तरह ट्रोल हो गए जब उन्होंने विराट और अनुष्का की तरह तस्वीर क्लिक कराकर सोशल मीडिया में अपलोड की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन