1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बप्पी लाहिड़ी टीवी शो में करने जा रहे हैं कैमियो

बप्पी लाहिड़ी टीवी शो में करने जा रहे हैं कैमियो

 Published : Feb 13, 2019 10:38 pm IST,  Updated : Feb 13, 2019 11:05 pm IST

दिग्गज गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी टीवी शो 'लेडीज स्पेशल' में अतिथि भूमिका निभाते नजर आएंगे। बप्पी ने कहा, "मैं शो का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। यह लाइफ शो का एक हिस्सा है, जो लोगों के रोजमर्रा के संघर्षो को सामने लाता है।

bappi lahiri- India TV Hindi
bappi lahiri

नई दिल्ली: दिग्गज गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी टीवी शो 'लेडीज स्पेशल' में अतिथि भूमिका निभाते नजर आएंगे। बप्पी ने कहा, "मैं शो का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। यह लाइफ शो का एक हिस्सा है, जो लोगों के रोजमर्रा के संघर्षो को सामने लाता है। इतने लंबे समय तक इंडस्ट्री में रहने के कारण मैं इससे खुद को जोड़ सकता हूं।"

अभिनेत्री छवि पांडेय इस टीवी शो में प्रार्थना कश्यप की भूमिका निभा रहीं हैं और उनका किरदार एक महत्वाकांक्षी गायिका का है।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन चैनल की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, शो में बप्पी एक संगीत अल्बम पर काम कर रहे हैं और वह एक ऐसी सुमधुर आवाज की तलाश में हैं, जिसे अभी उद्योग में पहचान मिलनी बाकी है। गायिका की खोज करते समय, बप्पी, प्रार्थना का एक ऑनलाइन वीडियो देखते हैं, जो वायरल हो गया है। वह प्रार्थना से उनके साथ एक गीत रिकॉर्ड करने के लिए कहते हैं।

उन्होंने कहा, "मैंने व्यक्तिगत रूप से छवि को गाते हुए देखा और सुना है और मैं कहूंगा कि उनकी आवाज भावपूर्ण है और जादू पैदा कर सकती है। जब मुझे यह भूमिका निभाने के लिए कहा गया, तो मुझे यह स्वीकार करने में एक सेकंड भी नहीं लगा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन