1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Batti Gul Meter Chalu Trailer: बिजली के बिल ने मचाया हंगामा, देखिए शाहिद और श्रद्धा की फिल्म का मजेदार ट्रेलर

Batti Gul Meter Chalu Trailer: बिजली के बिल ने मचाया हंगामा, देखिए शाहिद और श्रद्धा की फिल्म का मजेदार ट्रेलर

 Published : Aug 10, 2018 02:18 pm IST,  Updated : Aug 10, 2018 02:18 pm IST

शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर के अभिनय से सजी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' लंबे वक्त से सुर्खियां बटोर रही है। अब इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। फिल्म में इन दोनों के अलावा यामी गौतम और दिव्यांशु शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Batti Gul Meter Chalu Trailer- India TV Hindi
Batti Gul Meter Chalu Trailer

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और श्रद्धा कपूर के अभिनय से सजी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' लंबे वक्त से सुर्खियां बटोर रही है। अब इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। फिल्म में इन दोनों के अलावा यामी गौतम और दिव्यांशु शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। 'प्यार का पंचनामा' और 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने वाले दिव्यांशु को शाहिद और श्रद्धा के दोस्त की भूमिका में देखा जा रहा है। जबकि यामी वकील की भूमिका में नजर आ रही हैं। 3 मिनट के इस ट्रेलर की शुरूआत काफी खुशहाली भले माहौल के साथ होती है।

हालांकि इसमें कई उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहे हैं। सभी की जिंदगी तब तक बहुत अच्छी बीत रही थी जब तक दिव्याशु किसी मुसीबत में नहीं फंसते। लेकिन फिल्म की कहानी में उस समय ट्विस्ट आता है जब दिव्याशु की फैक्ट्री की बिजली का बिल 54 लाख रुपए आ जाता है। इसके बाद वह अपने इस बिल को चुकाने के लिए बहुत सी योजनाएं बनाने लगते हैं। इसी दौरान उनकी जिंदगी में कई घटनाएं भी घटती चली जाती है।

इसके बाद यह मामला कोर्ट में जा पहुंचता है। यह केस खुद शाहिद कपूर लड़ते हैं, यहीं उनका सामना यामी गौतम से भी होता है। फिल्मकार श्रीनारायण के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर दर्शकों में तभी से उत्सुकता बनी हुई है, जबसे फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। जिसमें कुछ कबूतर तारों पर बैठे हुए दिखाई दे रहे थे। बता दें कि फिल्म 21 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन