1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मां बनने वाली हैं टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' कि सौम्या टंडन

मां बनने वाली हैं टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' कि सौम्या टंडन

 Published : Nov 13, 2018 03:39 pm IST,  Updated : Nov 13, 2018 03:39 pm IST
Saumya tondon- India TV Hindi
Saumya tondon Image Source : INSTAGRAM/SAUMYA TONDON

मुंबई: टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं कि गोरी मेम सौम्या टंडन अपनी अदाओं और एक्टिंग से सभी का दिल जीत चुकी हैं।  सीरियल में अपने किरदार को बखूबी निभाने वाली भाभी जी मां बनने वाली हैं। सौम्या ने मंगलवार को इंस्टाग्राम के जरिए अपने गर्भवती होने की जानकारी दी। यह उनकी पहली संतान होगी। अभिनेत्री ने इसे खूबसूरत अहसास बताया है। 

शो में अनिता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी। उन्होंने अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने जागते समय खुद के लिए ऐसा महसूस किया जैसे कोई सुपरहीरो बिना केप के हो। 

उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, "एक जादूगर के अहसास के साथ सुबह उठती हूं, बिन केप के सुपरहीरो जैसी। आशीर्वाद और देवभक्ति से भरी हुई महसूस कर रही हूं। हार्मोस में हो रहे बदलाव से लगातार उत्साहित महसूस कर रही हूं। यह एक बेहतरीन राइड होने का वादा करते हैं। एक बड़ी खबर-मैं गर्भवती हूं और हर पल को शिद्दत से जीने की कोशिश कर रही हूं। आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है।"

फिल्म 'जब वी मेट' में करीना कपूर खान की बहन रूप का किरदार निभाने वालीं सौम्या कई रिएलिटी शो को भी होस्ट कर चुकी हैं। सौम्या ने दिसंबर 2016 में 10 साल से डेट कर रहे बॉयफ्रेंड बैंकर सौरभ देवेंद्र सिंह से शादी रचाई थी।

सौम्या टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं के साथ पहले एपिसोड से जुड़ी हुई हैं। उनके साथ सीरियल में आसिफ शेख, रोहिताश गौड़ और शुभांगी आत्रे भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। यह सीरियल 2015 में शुरु हुआ था। 

(इनपुट- आईएएनएस)

Also Read:

सोनाली बेंद्रे ने पति गोल्डी बहल को ऐसे किया मैरिज एनिवर्सरी विश, पोस्ट पढ़ते ही आप हो जाएंगे इमोशनल

शादी से एक दिन पहले आई दीपिका-रणवीर की ये खूबसूरत तस्वीर

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन