1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: तिवारी जी के साथ जमकर थिरकीं गोरी मेम, पहले नहीं देखा होगा ऐसा अंदाज

VIDEO: तिवारी जी के साथ जमकर थिरकीं गोरी मेम, पहले नहीं देखा होगा ऐसा अंदाज

 Published : Apr 02, 2018 03:51 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 03:51 pm IST

सौम्या टंडन इन दिनों अपने लोकप्रिय कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर है' को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। शो में उन्हें अनिता भाभी की भूमिका में देखा जा रहा है। वैसे तो अक्सर इस शो में कुछ खास देखने को मिलता ही रहता है। लेकिन इस बार गोविंदा और रवीना टंडन...

Tiwari Saumya- India TV Hindi
Tiwari Saumya

नई दिल्ली: छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा सौम्या टंडन इन दिनों अपने लोकप्रिय कॉमेडी शो 'भाबी जी घर पर है' को लेकर खूब चर्चा में बनी हुई हैं। शो में उन्हें अनिता भाभी की भूमिका में देखा जा रहा है। वैसे तो अक्सर इस शो में कुछ खास देखने को मिलता ही रहता है। लेकिन इस बार गोविंदा और रवीना टंडन का स्टाइल शो में दिखाई देने वाला है। दरअसल हाल ही में सौम्या ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह रोहिताश गौड़ यानी मनमोहन तिवारी के साथ जमकर ठुमके लगा रही हैं। अब इन दोनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अनिता भाभी और तिवारी जी को इसमें रेट्रो अंदाज में देखा जा रहा है। जहां एक ओर गोरी मेम, रवीना के स्टाइल में दिख रही हैं, वहीं तिवारी जी भी गोविंदा के अंदाज को कॉपी करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। ये दोनों वर्ष 1998 में आई गोविंदा और रवीना की फिल्म 'दुल्हे राजा' के गाने 'अंखियों से गोली' पर थिरक रहे हैं। इस वीडियो के साथ सौम्या ने कैप्शन में लिखा, "हमारा पागलपन, गोविंदा और रवीना माफ करना इस गाने पर प्रयास करने के लिए।"

गौरतलब है कि सौम्या ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 2006 में टीवी धारावाहिक 'ऐसा देश है मेरा' से की थी। इसके बाद वह कई शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें बड़े पर्दे पर भी देखा जा चुका है। आज वह छोटे पर्दे का एक लोकप्रिय चेहरा बन चुकी हैं। सौम्या ने अपनी अदाकारी के अलावा अपनी खूबसूरती से भी दर्शकों को दीवाना बनाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन