1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल की डेब्यू फिल्म के लिए सलमान खान करने वाले हैं कुछ खास

कैटरीना कैफ की बहन इसाबेल की डेब्यू फिल्म के लिए सलमान खान करने वाले हैं कुछ खास

 Published : Apr 02, 2018 01:59 pm IST,  Updated : Apr 02, 2018 01:59 pm IST

सलमान खान को इंडस्ट्री में कई हस्तियों का गॉड फादर माना जाता है। उन्होंने बहुत से सितारों की किस्मत चमकाई है। लेकिन अब उनकी इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ चुका है। दरअसल यहां हम अभिनेत्री कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ के बारे में बात कर रहे हैं।

Salman Khan Isabelle- India TV Hindi
Salman Khan Isabelle

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को इंडस्ट्री में कई हस्तियों का गॉड फादर माना जाता है। उन्होंने बहुत से सितारों की किस्मत चमकाई है। लेकिन अब उनकी इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ चुका है। दरअसल यहां हम अभिनेत्री कैटरीना की बहन इसाबेल कैफ के बारे में बात कर रहे हैं। बता दें कि कैट के बाद अब जल्द ही वह भी बॉलीवुड में अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली हैं। उन्हें डांस पर आधारित आगामी फिल्म 'टाइम टू डांस' में देखा जाने वाला है। इस फिल्म में अभिनेता सूरज पंचोली मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। लेकिन अब खबर आई है कि फिल्म में दबंग सलमान खान को भी देखा जाने वाला है।

फिल्म में वह इसाबेल और सूरज के साथ थिरकते हुए दिखेंगे। खबरों के अनुसार फिल्म में वह वर्ष 1998 में आई अपनी फिल्म 'जब प्यार किया तो डरना क्या' के लोकप्रिय गाने 'ओ ओ जाने जाना' पर डांस करते नजर वाले हैं। हालांकि इस गाने को कुछ बदलाव के साथ एक बार फिर से पेश किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर कहा जा रहा है कि इस बार भी यह गाना कमाल खान की गाएंगे।

खबरों के अनुसार इस गाने में सूरज और इसाबेल को सालसा, जूम्बा और पासो दोबले जैसे कई इंटरनेशनल डांस फॉर्म्स पर थिरकते देखा जाने वाला है। गौरतलब है कि 'टाइम टू डांस' की कहानी कोरियोग्राफर और फिल्मकार रेमो डिसूजा ने लिखी है। इसके अलावा इस गाने को उन्हीं के सहायक रह चुके स्टेनली डिकोस्टा कोरियोग्राफ करेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन