Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह के घर से आई ये दुखद खबर

भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह के घर से आई ये दुखद खबर

Edited by: Jyoti Jaiswal @TheJyotiJaiswal Published : Aug 13, 2017 03:44 pm IST, Updated : Aug 13, 2017 03:45 pm IST

मशहूर भोजपुरी अभिनता और गायक पवन सिंह के पिता रामाशंकर सिंह का शनिवार की रात निधन हो गया। वे 74 साल के थे।

pawan singh bhojpuri singer actor- India TV Hindi
pawan singh bhojpuri singer actor

नई दिल्ली: मशहूर भोजपुरी अभिनता और गायक पवन सिंह के पिता रामाशंकर सिंह का शनिवार की रात निधन हो गया। वे 74 साल के थे। बताया जा रहा है कि पवन सिंह के पिता करीब एक हफ्ते से बीमार थे। आरा में उनके पैतृक घर पर ही उनका निधन हुआ है। पैतृक गांव जोकहरी में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पवन सिंह के पिता के निधन पर भोजपुरी इंड्रस्ट्री के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। पवन सिंह के फैंस भी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

अभिनेता गायक पवन सिंह सैकड़ों एल्बम के लिए गाना चुके हैं। तू लगावेलू जब लिपिस्टक और सानिया मिर्जा कट नथुनिया जान मारेला पवन सिंह के मशहूर गाने हैं।

पवन ने त्रिदेव, पवन पुरबइया, एक दूजे के लिए, जिद्दी,  संग्राम सरकार राज, ले के आजा बैंड बाजा ए पवन राजा, जान लेबू का, गदर, जान लेबू का, सत्या और  तेरे जइसा यार कहां जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है।

पवन कई फिल्मों के लिए शूटिंग भी कर रहे हैं, आने वाले समय में उनकी कुछ फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी को शूटिंग के दौरान लगी गोली, फूट-फूटकर रोए फैंस

​टॉयलेट- एक प्रेम कथा ने दूसरे दिन मारी लंबी छलांग, पढ़िए अब कितनी हुई फिल्म की कमाई

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement