1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कंगना रनौत ने की भूमि पेडनेकर की तारीफ, एक्ट्रेस से खुश होकर किया रिएक्ट

कंगना रनौत ने की भूमि पेडनेकर की तारीफ, एक्ट्रेस से खुश होकर किया रिएक्ट

 Published : Apr 01, 2020 06:51 am IST,  Updated : Apr 01, 2020 06:51 am IST

आज के समय में कंगना रनौत को भूमि पेडनेकर की एक्टिंग काफी पसंद आती है। उन्होंने भूमि की तारीफ भी की है।

kangana ranaut and bhumi pednekar- India TV Hindi
कंगना रनौत और भूमि पेडनेकर

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इस समय फिल्ममेकर्स की पहली पसंद बनी हुई हैं। बीते साल उनकी कई फिल्में रिलीज हुई हैं और हर फिल्म के लिए उन्हें तारीफ भी मिली  है। इस बार भूमि की तारीफ बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने की है। कंगना को लगता है कि भूमि में काफी क्षमता है। कंगना की इस तारीफ से भूमि बहुत खुश हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी का इजहार भी किया है।

पिंकविला के साथ लाइव चैट सेशन में कंगना रनौत ने भूमि की तारीफ की। जब कंगना से पूछा गया कि आज के समय में कौन-सी एक्ट्रेस बेहतर और अच्छा काम कर रही है तो उन्होंने कहा- सारी लड़कियों में मुझे लगता है भूमि पेडनेकर में काफी क्षमता है वह ऑरिजिनल है। वह किसी की बातों में नहीं आती हैं। मैं देखना चाहती हूं कि वह आगे क्या करने वाली हैं।

कंगना ने तारीफ सुनकर भूमि बेहद खुश हो गई। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- संकट के इस समय में इस प्यार ने मेरा दिन बना दिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि आखिरी बार पति पत्नी और वो में नजर आईं थी। 21 दिन के लॉकडाउन से पहले भूमि अपनी आने वाली फिलेम दुर्गावती की शूटिंग में बिजी थीं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन