1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सोनचिरैया' के 2 साल पूरे, भूमि पेडनेकर ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद

'सोनचिरैया' के 2 साल पूरे, भूमि पेडनेकर ने सुशांत सिंह राजपूत को किया याद

 Published : Mar 01, 2021 10:22 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 10:22 pm IST

भूमि पेडनेकर ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को उनकी फिल्म 'सोनचिरैया' की रिलीज की दूसरी सालगिरह पर याद किया। 

sonchiraiya- India TV Hindi
'सोनचिरैया' के 2 साल पूरे Image Source : BHUMI BHEDNEKAR INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को उनकी फिल्म 'सोनचिरैया' की रिलीज की दूसरी सालगिरह पर याद किया। उन्होंने 'रेस्टलेस माइंड' के रूप में उन्हें याद किया। उन्होंने सुशांत को बॉलीवुड में 'रेयर माइंड' के रूप में भी टैग किया।

भूमि पेडनेकर ने फिल्म से जुड़ी कुछ यादें इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की।

bhumi bhednekar instagram
Image Source : BHUMI BHEDNEKAR INSTAGRAM सुशांत सिंह राजपूत

bhumi bhednekar instagram
Image Source : BHUMI BHEDNEKAR INSTAGRAM सुशांत सिंह राजपूत

bhumi bhednekar instagram
Image Source : BHUMI BHEDNEKAR INSTAGRAM सुशांत सिंह राजपूत

bhumi bhednekar instagram
Image Source : BHUMI BHEDNEKAR INSTAGRAM सुशांत सिंह राजपूत

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "मेरी सोनचिरैया जर्नी..एक ऐसी फिल्म, जिसने मुझे एक इंसान के तौर पर बदल दिया और मुझे साहस और मजबूती भी दी। इसने मुझे निडर और सेल्फलेस बनाया। सुशांत, आप अपनी परफॉर्मेस के लिए कई जनरेशन तक जाने जाएंगे। मैं बस इतना कहना चाहूंगी कि हम सुशांत को मिस करते हैं। मुझे याद है स्क्रीनिंग के बाद हम दोनों के आंसू नहीं रुक रहे थे। हम खुद को बहुत खुशनसीब मान रहे थे कि हम इस फिल्म का हिस्सा बने। एक परिवार और एक अनुभव जो जिंदगी भर याद किया जाएगा। यह हमारी सबसे मुश्किल, लेकिन बेहतरीन फिल्म थी। लखना के रोल में तुम्हें सुशांत पीढ़ियों तक याद किया जाएगा मेरे दोस्त।"

(इनपुट-आईएनएएस)

यहां पढ़ें -

शाहरुख खान ने पेश की आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' की पहली झलक, लिखा- 'ये कॉमेडी थोड़ी डार्क है...'

रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' की तारीख का ऐलान, जानें - कब रिलीज होगी यह फिल्म

शुरू हुई 'एक विलेन रिटर्न्स' की शूटिंग, मल्टी स्टार कास्ट से फुली लोडेड होगी ये फिल्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन