1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भूमि पेडनेकर को हुआ भारतीय होने पर गर्व

भूमि पेडनेकर को हुआ भारतीय होने पर गर्व

 Published : Apr 11, 2018 11:49 pm IST,  Updated : Apr 11, 2018 11:49 pm IST

हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा भूमि पेडनेकर ने कहा है कि उन्हें गोल्ड कोस्ट में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के शानदार प्रदर्शन पर गर्व है। उन्होंने भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

BHumi- India TV Hindi
BHumi

नई दिल्ली: इन दिनों 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही हैं। वहीं हमारे फिल्मी सितारे भी अपने देश के खिलाड़ियों का प्रोत्साहन बढ़ाने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। हाल ही में बॉलीवुड अदाकारा भूमि पेडनेकर ने कहा है कि उन्हें गोल्ड कोस्ट में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के शानदार प्रदर्शन पर गर्व है। उन्होंने भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी हैं। भूमि मंगलवार को 'टाइड प्लस विद एक्सट्रा पावर' और गूंज के साथ नेशनल होली क्लोथ्स कलेक्शन ड्राइव की सफलता का जश्न मनाने के लिए मौजूद थीं।

इसी दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "मुझे अपने भारतीय होने पर गर्व है। जैसे ही मैं जागती हूं, मैं किसी को स्वर्ण पदक जीतते तो किसी को रजत पदक जीतते देखती हूं। मैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देना चाहती हूं।" भारत ने 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में बारह स्वर्ण पदक जीत चुका है।

गौरतलब है कि भूमि ने 'दम लगा के हईशा', 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और 'शुभ मंगल सावधान' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय कर दर्शकों के दिलों में अपने लिए एक खास जगह बना ली है। बता दें कि इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'सोन चिरैया' की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन