1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. भूमि पेडनेकर फिल्म बाला में आयुष्मान खुराना संग करेंगी रोमांस

भूमि पेडनेकर फिल्म बाला में आयुष्मान खुराना संग करेंगी रोमांस

 Published : Apr 08, 2019 04:59 pm IST,  Updated : Apr 08, 2019 05:00 pm IST

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने चार साल पहले आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) संग 'दम लगा के हइशा' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उसके बाद से हर फिल्म में भूमि की एक्टिंग की तारीफ होती है।

Bhumi Pednekar, Ayushmann Khurrana, - India TV Hindi
Bhumi Pednekar, Ayushmann Khurrana, 

भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने चार साल पहले आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) संग 'दम लगा के हइशा' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उसके बाद से हर फिल्म में भूमि की एक्टिंग की तारीफ होती है। 'दम लगा के हइशा' के बाद भूमि और आयुष्मान ने साथ में 'शुभ मंगल सावधान' में भी काम किया था। अब दोनों तीसरी बार फिल्म 'बाला' में नज़र आएंगे। बाला में आयुष्मान गंजे बनेंगे और भूमि संग रोमांस करते दिखेंगे। फिल्म को अमर कौशिक डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म कम उम्र में गंजेपन के शिकार हो रहे आयुष्मान की कहानी है।

फिल्म के बारे में भूमि ने एक इंटरव्यू में कहा था- ''मुझे लगता है कि मेरी, आयुष्मान और अमर की संवेदनशीलता एक जैसी है। इसलिए मुझे विश्वास है कि जो भी बनेगा वो मुझे बहुत पसंद आएगा। अमर को अपने काम के बारे में पता है। वह कैरेक्टर बनाने में बहुत मेहनत करते हैं। मैं शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रही हूं।''

अमर ने इसके पहले राजकुमार राव-श्रद्धा कपूर स्टारर 'स्त्री' डायरेक्ट की थी। स्त्री की तारीफ करते हुए भूमि ने कहा- ''मुझे स्त्री बहुत पसंद आई। वो बहुत कूल, फनी थी। फिल्म को बहुत अच्छे से लिखा और डायरेक्ट किया गया था। अमर फिल्म को नए स्तर पर ले गए थे।''

''जब मुझे बाला के लिए अप्रोच किया गया तो मैं बहुत उत्साहित थी कि मुझे अमर के साथ काम करने का मौका मिलेगा। दिनेश विजन बहुत अच्छे प्रोड्यूसर हैं। स्त्री की ड्रीम टीम फिर से एक फिल्म बना रही है, जिसे करने के लिए मैं बहुत रामांचित हूं।''

फिल्म के बारे में बात करते हुए अमर ने पहले कहा था कि वो यह सुनिश्चित करेंगे की गंजेपन के टॉपिक से किसी का दिल ना दुखे।

Also Read:

वरुण धवन और आलिया भट्ट को एक-दूसरे पर था क्रश? कलंक एक्टर्स ने बताया

Kabir Singh teaser: अर्जुन रेड्डी के हिंदी रीमेक में दिखा शाहिद कपूर का टशन

'अंग्रेजी मीडियम' का फर्स्ट लुक रिलीज: इरफान खान बने हैं Mr चंपक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन