1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'अंग्रेजी मीडियम' का फर्स्ट लुक रिलीज: इरफान खान बने हैं Mr चंपक

'अंग्रेजी मीडियम' का फर्स्ट लुक रिलीज: इरफान खान बने हैं Mr चंपक

 Published : Apr 08, 2019 01:14 pm IST,  Updated : Apr 08, 2019 01:14 pm IST

इरफान खान ने 2017 की हिट फिल्म 'हिंदी मीडियम' के सीक्वल 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग शुरू कर दी है। साथ ही फिल्म के सेट से इरफान खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें लिखा है Mr. चंपकजी।

अंग्रेजी मीडियम...- India TV Hindi
अंग्रेजी मीडियम फर्स्ट लुक

इरफान खान ने 2017 की हिट फिल्म 'हिंदी मीडियम' के सीक्वल 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग शुरू कर दी है। साथ ही फिल्म के सेट से इरफान खान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें लिखा है Mr. चंपकजी। जैसा कि आप इस फोटो में देख सकते हैं कि वह इस फिल्म में एक मिठाई वाले का रोल करेंगे जिसकी मिठाई की दुकान होती है। जैसा कि आपको पता है फिल्म में इरफान की बेटी का रोल राधिका मदान कर रही हैं। राधिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के क्लिपबोर्ड की तस्वीर शेयर की और बताया कि वो इस फिल्म के लिए कितनी एक्साइटेड हैं। राधिका ने कैप्शन में #KareenaKapoorKhan भी लिखा, जिससे यह कंफर्म हो गया कि फिल्म में करीना भी नज़र आएंगी।

बहुत दिनों से खबरें आ रही थी कि करीना फिल्म में लीड रोल निभाती नजर आएंगी, लेकिन कुछ कंफर्म नहीं हो पा रहा था। हालांकि राधिका के कैप्शन ने अब सब कंफर्म कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना फिल्म में पुलिस के रोल में नजर आएंगी। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, 'हिंदी मीडियम 2' में करीना कपूर खान पुलिस के रोल में दिखेंगी। अगर यह खबर सच निकली तो बेबो अपने करियर में पहली बार पुलिस का किरदार निभाती नज़र आएंगी। रिपोर्ट्स यह भी कहती हैं कि करीना, करण जौहर की 'तख्त' के पहले 'हिंदी मीडियम 2' की शूटिंग शुरू करेंगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होगी, लेकिन करीना मई के अंत में फिल्म के लंदन शेड्यूल को ज्वाइन करेंगी। वह पुलिस के रोल में नज़र आएंगी। उन्हें स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई और वह इस बात से भी उत्साहित थीं कि अपने 19 साल के करियर में वह पहली बार पुलिस का किरदार निभाएंगी। वह नवंबर तक शूटिंग खत्म कर देना चाहती हैं क्योंकि उसके बाद उन्हें 'तख्त' की शूटिंग शुरू करनी है।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन