1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: जानिए 'बीबी लैब' टास्क में किस टीम ने मारी बाज़ी?

Bigg Boss 11: जानिए 'बीबी लैब' टास्क में किस टीम ने मारी बाज़ी?

 Published : Dec 13, 2017 04:04 pm IST,  Updated : Dec 13, 2017 04:04 pm IST

टास्क के दौरान विकास गुप्ता ने हिना, आकाश और प्रियांक को गुस्सा दिलाने के लिए जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने प्रियांक को लड़कीबाज, आकाश को बदसूरत और हिना को उम्र छिपाने वाली और दोगली कहा।

bigg boss 11 bb lab task- India TV Hindi
bigg boss 11 bb lab task Image Source : PTI

नई दिल्ली: रियलिटी शो बिग बॉस 11 में इस हफ्ते जो लग्जरी टास्क मिला है, उसका नाम है बीबी लैब टास्क। इस टास्क में घरवालों को दो हिस्सों में बांटा गया है। एक टीम में हैं विकास गुप्ता, अर्शी खान, शिल्पा शिंदे और लव त्यागी वहीं दूसरी टीम में हैं हितेन तेजवानी, हिना खान, आकाश ददलानी और प्रियांक शर्मा। वहीं पुनीश शर्मा इस टास्क में संचालक की भूमिका में हैं।

'बीबी लैब' टास्क के दौरान गॉर्डन एरिया को दो हिस्सों में बांट दिया गया था। इसके तहत बारी-बारी से एक टीम ‘रोबोट’ और एक टीम ‘कर्मचारी’ की भूमिका निभाएंगे। टास्क की शुरुआत में हितेन की टीम रोबोट बनी थी जबकि विकास की टीम कर्मचारी की भूमिका में थी। जो टीम कर्मचारी बने थे उनका काम था रोबोट टीम के अंदर इमोशन जगाना। उन्हें बारी बारी से गुस्सा दिलाने, हंसाने और रुलाने का काम सौंपा गया था।

bigg boss 11 bb lab task
Image Source : PTIbigg boss 11 bb lab task

टास्क के दौरान विकास गुप्ता ने हिना, आकाश और प्रियांक को गुस्सा दिलाने के लिए जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने प्रियांक को लड़कीबाज, आकाश को बदसूरत और हिना को उम्र छिपाने वाली और दोगली कहा। टास्क में हंसाने का काम लव त्यागी ने किया। वहीं अर्शी खान को रुलाने की जिम्मेदारी मिली थी।

इस टास्क में आज विकास की टीम रोबोट बनेगी और हितेन और हिना की टीम आज कर्मचारी बनकर अपना बदला लेगी। इस टास्क में आज प्रियांक लड़की के गेटअप में नजर आएंगे। हालांकि विकास की टीम अपनी हंसी पर  है जबकि हिना, हितेन और प्रियांक टास्क के दौरान लव की हरकत से अपनी हंसी नहीं रोक पाए और इस वजह से हार गए। जबकि विकास की टीम अपने इमोशन पर कंट्रोल रखते हैं और यह टास्क जीतने में कामयाब हो जाते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन