1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss पर लगा फिक्सिंग का आरोप, शिल्पा की जीत पर उठने लगे सवाल

Bigg Boss पर लगा फिक्सिंग का आरोप, शिल्पा की जीत पर उठने लगे सवाल

 Published : Jan 15, 2018 01:55 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 01:55 pm IST

'बिग बॉस 11' शिल्पा शिंदे की जीत के साथ अब खत्म हो चुका है। शो के होस्ट सलमान खान ने शिल्पा को विनर घोषित करते हुए उनके हाथ में ट्रॉफी थमाई और 44 लाख रुपए की प्राइज मनी दी। लेकिन हिना खान के फैंस को यह बर्दाश्त ही नहीं हो रहा है।

bigg Boss- India TV Hindi
bigg Boss Image Source : PTI

नई दिल्ली: कलर्स चैनल का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' शिल्पा शिंदे की जीत के साथ अब खत्म हो चुका है। शो के होस्ट सलमान खान ने शिल्पा को विनर घोषित करते हुए उनके हाथ में ट्रॉफी थमाई और 44 लाख रुपए की प्राइज मनी दी। बता दें कि फिनाले में शिल्पा शिंदे और हिना खान के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हालांकि हिना शो की रनरअप रहीं और शिल्पा जीत का खिताब हासिल कर गईं। ऐसे में शिल्पा के फैंस उन्हें ढ़ेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर हिना खान के फैंस को यह बर्दाश्त ही नहीं हो रहा है।

अब सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने हिना को सपोर्ट करते हुए बिग बॉस पर फिक्सिंग का आरोप लगाया है। लोगों ने शिल्पा की जीत पर कई भद्दे ट्वीट्स करने शुरु कर दिए हैं। बता दें कि शो में ट्वीस्ट लाते हुए 10 मिनट की लाइव वोटिंग रखी गई थी। अब इस पर कुछ यूजर्स ने आरोप लगाया है कि लाइव वोटिंग हुई ही नहीं है और शिल्पा की जीत पहले ही फिक्स कर दी गई थी।

इस 10 मिनट में एप क्रैश हो जाने के बाद से ही लोगों ने सोशल मीडिया पर बिग बॉस को ट्रोल करना शुरु कर दिया। इस दौरान कई लोगों ने कहा कि बिना किसी वजह के लाइव वोटिंग डाली गई, ताकि विनर को अपने ही हिसाब से फिक्स कर सकें। वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यह लाइव वोटिंग सिर्फ टीआरपी के लिए है जबकि विनर तो पहले ही चुना जा चुका है। गौरतलब है कि 'बिग बॉस 11' का विनर घोषित करने से पहले ही यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिल्पा को विजेता बता दिया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन