1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11 का खिताब हासिल कर शिल्पा शिंदे ने फैंस से कही ये बात, देखें वीडियो

Bigg Boss 11 का खिताब हासिल कर शिल्पा शिंदे ने फैंस से कही ये बात, देखें वीडियो

 Published : Jan 15, 2018 08:50 am IST,  Updated : Jan 15, 2018 08:50 am IST

शिल्पा शिंदे ने 'बिग बॉस 11' का खिताब अपने नाम दर्ज कर लिया है। घर के अंदर 19 सदस्यों के बीच खुद की अलग पहचान हासिल कर शिल्पा ने अंत में हिना खान, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा को कड़ी टक्कर दी है। अब इस जीत से उत्साहित शिल्पा ने सोशल मीडिया पर फैंस...

Shilpa Shinde- India TV Hindi
Shilpa Shinde

नई दिल्ली: बीते रविवार को छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा शिल्पा शिंदे ने 'बिग बॉस 11' का खिताब अपने नाम दर्ज कर लिया है। घर के अंदर 19 सदस्यों के बीच खुद की अलग पहचान हासिल कर शिल्पा ने अंत में हिना खान, विकास गुप्ता और पुनीश शर्मा को कड़ी टक्कर दी है। शो 'भाबी जी घर पर हैं' से अंगूरी भाबी के रूप में घर-घर में अपनी एक खास पहचान बनाने वाली शिल्पा ने इस शो के जरिए दर्शकों के बीच खराब हुई अपनी छवि को एक बार फिर से ठीक कर लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने लाखों लोगों का दिल भी जीता है।

शो के होस्ट सलमान खान ने जब जीत के लिए उनके नाम की घोषणा की, तो शिल्पा को एक पल के लिए तो इस पर यकीन ही नहीं कर पाईं कि उन्होंने वाकई हिना खान को पछाड़ यह ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। बता दें कि शिल्पा को खूबसूरत ट्रॉफी के साथ 44 लाख रुपए का कैश प्राइज भी दिया गया है। अब इस जीत से उत्साहित शिल्पा ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए प्यारा सा संदेश भी दे दिया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो करते हुए अपने सभी फैंस को इस खिताब से नवाजे जाने के लिए शुक्रिया अदा किया है।

गौरतलब है कि हाल ही फैंस की मांग पर शिल्पा का ट्विटर अकाउंट बनाया गया है, जिसे उनके भाई आशुतोष शिंदे ने बनाया। शिल्पा इस वीडियो में कहती दिख रही हैं कि, "मेरे सारे फैंस को थैंक्यू वैरी मच। ये मेरी ट्रॉफी मेरे सभी फैंस के लिए हैं। मेरे पास कोई शब्द नहीं, थैंक्यू सो मच।" बता दें कि हिना खान पहली रनर-अप रहीं, वहीं विकास गुप्ता दूसरे रनर-अप बने। वैसे अब बिग बॉस का खिताब जीतने के बाद यह तो कहा जा सकता है कि शिल्पा को कई टीवी शोज के ऑफर मिलने वाले हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन