1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे की जीत पर हिना खान ने दिया ऐसा रिक्शन

Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे की जीत पर हिना खान ने दिया ऐसा रिक्शन

 Published : Jan 15, 2018 12:08 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 12:08 pm IST

'बिग बॉस 11' को आखिरकार शिल्पा शिंदे के रूप में अपना इस सीजन का विजेता मिल गया है। ऐसे में शिल्पा को देशभर से उनके फैंस की ढ़ेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। बता दें कि इस जीत की लड़ाई के अंत में उनका और हिना खान का कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

Shilpa Hina- India TV Hindi
Shilpa Hina

नई दिल्ली: छोटे पर्दे का विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' को आखिरकार शिल्पा शिंदे के रूप में अपना इस सीजन का विजेता मिल गया है। ऐसे में शिल्पा को देशभर से उनके फैंस की ढ़ेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। बता दें कि इस जीत की लड़ाई के अंत में उनका और हिना खान का कड़ा मुकाबला देखने को मिला। लेकिन शिल्पा के फैंस ने उन्हें भारी मात्रा में वोट कर इस सीजन का विजेता घोषित कर दिया है। इस जीत से उत्साहित शिल्पा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, यह जीत उनके लिए अप्रत्याशित है और विजेता बनकर वह बेहद खुश हैं।

वहीं दूसरी ओर रनर अप रहीं हिना खान का भी शिल्पा की जीत पर रिएक्शन आ चुका है। हालांकि मीडिया से बात करते हुए उनके शब्दों में जलन की थोड़ी बू जरूर आ रही थी। इस दौरान हिना से जब शो की विनर न बन पाने पर सवाल किए गए तो इस पर उन्होंने कहा, "मैं बस टॉप 5 में आना चाहती थी और टॉप 2 में पहुंचना मेरे लिए गर्व की बात है। हर कोई शो का विजेता नहीं बन सकता। ऐसा भी नहीं है कि जो विनर नहीं बना वो किसी से कम है। मेरी अपनी फैन फॉलेइंग हैं और शिल्पा की अपनी।"

बता दें कि शो के दौरान हिना और शिल्पा को अक्सर एक दूसरे से लड़ते और मजाक बनाते हुए देखा गया है। वहीं बिग बॉस के फिनाले में भी इन दोनों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। फिनाले में एक ट्वीस्ट लाते हुए 10 मिनट के लिए वोटिंग लाइन फिर से शुरु की गई। इसके बाद ही सलमान खान ने 'बिग बॉस 11' के विजेता का नाम अनाउंस करते हुए शिल्पा शिंदे को यह ट्रॉफी और 44 लाख रुपए का इनाम दिया।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन