1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11: क्या वोटों की गिनती में लव ने किया था झोल? वीडियो जारी करके दी सफाई, देखिए

Bigg Boss 11: क्या वोटों की गिनती में लव ने किया था झोल? वीडियो जारी करके दी सफाई, देखिए

 Published : Jan 10, 2018 11:30 am IST,  Updated : Jan 10, 2018 11:30 am IST

लोगों ने जब कल का एपिसोड देखा तो वे लव का मजाक उड़ाने लगे और ट्विटर पर उन्हें झूठा कहकर ट्रोल करने लगे।

Luv Tyagi- India TV Hindi
Luv Tyagi

नई दिल्ली: पिछले हफ्ते बिग बॉस के घर से लव त्यागी बाहर हो गए। सेमी फाइनल तक पहुंचकर लव के बेघर होने से उनके फैंस काफी निराश हुए। लेकिन कल के एपिसोड में जो दिखाया गया उसके बाद लव पर सवाल खड़े होने लगे। दरअसल बिग बॉस ने मॉल टास्क के वोटों का बॉक्स बिग बॉस के घर में रखा था। प्रतियोगियों को खुद वोट गिनने थे। जब वोटों की गिनती हुई तो सबसे कम लव के वोट थे, उन्हें 393 वोट मिले थे जबकि विकास को 428 और शिल्पा शिंदे को 660 वोट मिले थे। लेकिन कल के एपिसोड में विकास लव के वोट गिनने लगे, जब उन्होंने गिना तो पाया कि लव को 393 नहीं बल्कि 293 वोट मिले थे। विकास हल्ला मचाने लगे, विकास की बात सुनकर पुनीश और आकाश भी हैरान रह गए।

अब लव त्यागी ने इस पर सफाई दी है। इंस्टाग्राम पर लव ने एक लाइव वीडियो करके अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने 393 वोट ही गिने थे। पता नहीं ये कैसे हो गया, मैंने तो 393 ही गिने अगर ऐसा हुआ है और वो कह रहे हैं कि मैंने चीटिंग की है, तो अगर मुझे चीटिंग करनी होती तो मैं 400 से ऊपर बताता क्योंकि आकाश मुझे बता चुके थे कि विकास के 400 से ज्यादा वोट हैं। ये सच में कोई चालाकी नहीं है।

लोगों ने जब कल का एपिसोड देखा तो वे लव का मजाक उड़ाने लगे और ट्विटर पर उन्हें झूठा कहकर ट्रोल करने लगे।

सच्चाई क्या है ये तो बिग बॉस ही जाने। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन