1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss से बाहर होने के बाद पहली बार बोले प्रियांक शर्मा, 'नागिन 3' और करण जौहर की फिल्म पर कही यह बात

Bigg Boss से बाहर होने के बाद पहली बार बोले प्रियांक शर्मा, 'नागिन 3' और करण जौहर की फिल्म पर कही यह बात

 Published : Dec 31, 2017 07:40 am IST,  Updated : Dec 31, 2017 07:40 am IST

खबरें आई थीं कि प्रियांक शर्मा को 'नागिन 3' और करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' का ऑफर मिला है।

Priyank Sharma- India TV Hindi
Priyank Sharma

मुंबई: बिग बॉस में इस बार चौंकाने वाला एविक्शन हुआ है, शो से प्रियांक शर्मा बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही  ‘बिग बॉस’ के घर में उनके सफर का अंत हो गया। प्रियांक के साथ लव त्यागी घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड थे। लेकिन लव सेव हो गए और प्रियांक घर से बेघर हो गए।

‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में शो के प्रस्तोता सलमान खान ने प्रियांक के ‘बिग बॉस 11’से बाहर निकलने की घोषणा की। शो से बाहर होने के बाद प्रियांक ने कहा, ‘‘मैं बेहद खुश हूं कि मैं शो में यहां तक पहुंचा। पेशेवर तौर पर यह साल मेरे लिये काफी अच्छा रहा। ‘रोडीज’ से ‘स्प्लिट्स विला’ से लेकर ‘बिग बॉस’ तक। मेरा मानना है कि ‘बिग बॉस’ ऐसा शो है जिसके बारे में अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।’’

Luv Priyank
Luv Priyank

प्रियांक से जब पूछा गया कि क्या उन्हें करण जौहर के साथ फिल्म करने का मौका मिला है और आप अब फिल्में करेंगे, इस पर प्रियांक ने कहा- मुझे अभी घर से निकले 24 घंटे भी नहीं हुए हैं, तो मैं अभी से कुछ नहीं कह सकता हूं, मुझे फिल्म ऑफर हुई भी है या नहीं इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता है।''

प्रियांक से 'नागिन 3' पर भी सवाल किया गया क्योंकि खबरें आई थीं कि एकता कपूर ने उन्हें 'नागिन 3' के लिए साइन करने का फैसला किया है। इस पर भी प्रियाकं ने यही कहा कि अभी तक मुझे बाहर क्या हो रहा है इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है। जैसे ही पता चलेगा वो इस बारे में बात करेंगे।

बता दें, बिग बॉस में अब सिर्फ 6 कंटेस्टेंट बचे हैं। अब शो में विकास गुप्ता, शिल्पा शिंदे, हिना खान, लव त्यागी, आकाश ददलानी और पुनीश बचे हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन