1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 11 को मिले टॉप 4 कंटेस्टेंट, जानिए कौन हैं वो 4 फाइनलिस्ट?

Bigg Boss 11 को मिले टॉप 4 कंटेस्टेंट, जानिए कौन हैं वो 4 फाइनलिस्ट?

 Published : Jan 10, 2018 01:16 pm IST,  Updated : Jan 10, 2018 01:19 pm IST

14 जनवरी को बिग बॉस 11 का फिनाले होगा। इस बार का फिनाले खास बनाने के लिए सलमान खान अपने दोस्त अक्षय कुमार को ला सकते हैं।

Bigg Boss 11- India TV Hindi
Bigg Boss 11

नई दिल्ली: बिग बॉस 11 फिनाले वीक में पहुंच चुका है, शो को टॉप 4 कंटेस्टेंट भी मिल चुके हैं। आपको बता दें शिल्पा शिंदे, विकास गुप्ताथ, हिना खान और पुनीश शर्मा बिग बॉस फिनाले के टॉप 4 कंटेस्टेंट हैं जो फाइनलिस्ट बने हैं। यानी आकाश डडलानी का घर से बेघर होना तय है।

रिपोर्ट के मुताबिक वोटिंग लाइन बंद होने के 2 घंटे के अंदर बिग बॉस ने आकाश को इस बात की जानकारी दे दी की आकाश का सफर खत्म हो गया है। विकास, शिल्पा, पुनीश और हिना में से कौन विजयी होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन जो क्रेज चल रहा है उसे देखते हुए यही लगता है कि शिल्पा शिंदे इस शो की विनर हो सकती हैं। दूसरे नंबर के लिए लड़ाई जबरदस्त है- हिना और विकास के बीच कड़ी टक्कर है।

14 जनवरी को बिग बॉस 11 का फिनाले होगा। इस बार का फिनाले खास बनाने के लिए सलमान खान अपने दोस्त अक्षय कुमार को ला सकते हैं। इसके अलावा बिग बॉस 11 का हिस्सा रह चुके सभी कंटेस्टेंट भी फिनाले में नजर आ सकते हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन