नई दिल्ली: रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की फाइनलिस्ट और बिग बॉस सीजन 11 की रनर अप हिना खान के फैंस के लिए गुड न्यूज है। अब हिना खान अपने रियल लाइफ ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ नच बलिए में डांस करती नजर आएंगी। हिना को इस शो से ऑफर मिला जिसे हिना ने एक्सेप्ट कर लिया है।
Related Stories
बिग बॉस सीजन 11 में हिना खान ने पहली बार ब्वॉयफ्रैंड रॉकी जायसवाल के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। अब दावा किया जा रहा है कि हिना और रॉकी दोनों एकसाथ नच बलिए में ठुमके लगाते नजर आएंगे।
बता दें, हिना और रॉकी दोनों ही डांस के शौकीन है। ऐसे में तुरंत दोनों ने इस शो को हां कह दिया। यह पहला मौका नहीं है जब जब बिग बॉस का कोई कंटेस्टेंट 'नच बलिए' का हिस्सा बनेगा। इससे पहले भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा भी 'नच बलिए 8' में अपने पति के साथ नज़र आ चुकी हैं।
बिग बॉस खत्म होने के बाद हिना खान ने कहा था कि वो रॉकी के साथ अपने रिश्ते के सार्वजनिक होने से काफी खुश हैं। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि कि वह रॉकी से शादी कब करेंगी तो उन्होंने कहा अभी इस रिश्ते को लंबा सफर तय करना है।