1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शिंदे से हारने के बावजूद हिना खान को मिले ज्यादा पैसे, जानिए दोनों की कुल कमाई

शिल्पा शिंदे से हारने के बावजूद हिना खान को मिले ज्यादा पैसे, जानिए दोनों की कुल कमाई

 Published : Jan 24, 2018 06:06 pm IST,  Updated : Jan 24, 2018 06:06 pm IST

स हिसाब से हिना खान हारकर भी सबसे ज्यादा कमाने वाली प्रतियोगी बन गई हैं।

HINA SHILPA - India TV Hindi
HINA SHILPA

नई दिल्ली: रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 11 खत्म हो गया, लेकिन अब एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। कहा जा रहा है कि विजेता बनने के बावजूद शिल्पा शिंदे की कमाई हिना खान के मुकाबले कम रह गई। पहले कहा जा रहा था कि इस सीजन के लिए हिना खान को हर हफ्ते 8 लाख और शिल्पा शिंदे को हर हफ्ते 6 लाख रुपये मिलेंगे। लेकिन अब खबर आई है कि हिना को पहले हफ्ते 10 हफ्ते 1.25 करोड़ रुपये मिले जबकि आखिरी 5 हफ्ते में 50 लाख रुपये मिले। यानी पूरे सीजन में हिना ने 1.75 करोड़ रुपये कमाए।

वहीं शिल्पा शिंदे को पहले 10 हफ्ते 60 लाख और आखिरी 5 हफ्ते 25 लाख दिए गए। विनर बनने के बाद उन्हें 44 लाख रुपये मिले। यानी पूरे सीजन में शिल्पा को कुछ 1.29 करोड़ रुपये मिले।

इससे साफ हो जाता है कि शिल्पा शिंदे ने पूरे सीजन में पूरे सीजन में हिना खान की तुलना में 46 लाख रुपये कम कमाए हैं। इस हिसाब से हिना खान हारकर भी सबसे ज्यादा कमाने वाली प्रतियोगी बन गई हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन