1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हिना खान के ड्रामे की वजह से दोबारा खुली थी वोटिंग लाइन? जानिए शिल्पा और हिना के वोटों का अंतर?

हिना खान के ड्रामे की वजह से दोबारा खुली थी वोटिंग लाइन? जानिए शिल्पा और हिना के वोटों का अंतर?

 Published : Jan 17, 2018 11:35 pm IST,  Updated : Jan 17, 2018 11:43 pm IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना खान को यह भनक लग गई थी कि वह ग्रैंड फिनाले में शिल्‍पा से हार रही हैं और इसी के बाद उन्‍होंने स्‍टेज के पीछे काफी ड्रामा किया

Hina Khan Shilpa Shinde - India TV Hindi
Hina Khan Shilpa Shinde

नई दिल्ली: बिग बॉस की ट्रॉफी तो छोटे पर्दे की भाभी यानी शिल्पा शिंदे को मिल चुकी है, जिन्होंने ये खिताब टीवी की मशहूर बहू अक्षरा यानी हिना खान को हराकर पाई है, लेकिन अब एक चौंकाने वाली खबर आई है। बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में सलमान ने अचानक घोषणा कर दी कि 10 मिनट के लिए फिर से वोटिंग लाइन खुलेगी और आप अपने पसंदीदा सितारे को दोबारा वोट कर सकते हैं। खबरें आ रही हैं कि मेकर्स को यह फैसला हिना खान के बैकस्टेज ड्रामे की वजह से करना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिना खान को यह भनक लग गई थी कि वह ग्रैंड फिनाले में शिल्‍पा से हार रही हैं और इसी के बाद उन्‍होंने स्‍टेज के पीछे काफी ड्रामा किया। इस सिचुएशन को संभालते हुए सलमान ने दोबारा वोटिंग करने की घोषणा की तब जाकर हिना खान शांत हुईं। हालांकि जीत फिर भी शिल्पा शिंदे को ही मिली।

Hina Khan Shilpa Shinde
Hina Khan Shilpa Shinde

मिड-डे में छपी खबरे के मुताबिक, 'हिना खान को यह लग गया था कि वह हारने वाली हैं और उनकी प्रतिद्वंदी शिल्‍पा जीतने वाली हैं। हिना इस बात से काफी बिफर गईं और आखिर में सलमान को इस पूरी स्थिति को लाइव वोटिंग का एलान कर ठीक करना पड़ा।'

बात सिर्फ इतनी ही नहीं है, जब दोबारा वोटिंग हुई तो सलमान ने कहा हिना आप कुछ हजार वोटों से ही हारी हैं। लेकिन अंदर जो खबर है उसके मुताबिक शिल्पा और हिना के बीच मिलियन्स वोटों का अंतर था, हजार का नहीं। कहा जा रहा है कि 10 मिनट की वोटिंग में दोनों के वोटों में जो अंतर था वो हजार वोट का था।

बता दें, हिना खान ने बिग बॉस के दौरान भी शो मेकर्स पर शिल्पा की तरफ झुकाव का आरोप लगाया था और उन्हें पहले ही लग गया था कि शिल्पा शिंदे शो की विनर बनेंगी। शिल्पा और हिना के बीच दूरियां इतनी बढ़ गई हैं कि शिल्पा ने तो यहां तक कह दिया है कि वो दोबारा कभी भी हिना खान का चेहरा नहीं देखना चाहेंगी। हालांकि हिना खान ने कहा है कि उन्हें शिल्पा शिंदे के साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन