1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12 October 4 Highlights: सोमी खान और सुरभि राणा में हुई जबरदस्त लड़ाई

Bigg Boss 12 October 4 Highlights: सोमी खान और सुरभि राणा में हुई जबरदस्त लड़ाई

 Written By: Swati Pandey
 Published : Oct 04, 2018 09:12 pm IST,  Updated : Oct 04, 2018 10:03 pm IST

Bigg Boss 12 October 4 Highlights

Bigg Boss 12 October 4 Highlights- India TV Hindi
Bigg Boss 12 October 4 Highlights Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: घर में लग्जरी बजट टास्क ज्वालामुखी चल रहा है। टास्क के दौरान नेहा पेंडसे और सबा खान में भिड़ंत हो गई थी। सृष्टि रोड ने कंटेनर से बॉल चुरा लिया। जोड़ियों ने फैसला लिया है कि वह सबा और सोमी को घर का नया कप्तान बनाना चाहते हैं।

Bigg Boss 12 October 4 LIVE UPDATES:

9:47: शिवाशीष, सोमी और सुरभि में कप्तानी की टास्क हो रही है। टास्क के बीच सबा-सोमी और सुरभि एक-दूसरे से लड़ रहे हैं।

9:25: कप्तानी के टास्क के लिए सबा-सोमी, रोमिल-सुरभि, सौरभ-शुभाशीष के बीच भिड़ंत होगी।

9:18: सुरभि और सबा में टास्क के दौरान कसम वाली बात को लेकर लड़ाई हो गई है।

9:19: जसलीन, दीपक से लड़ रही हैं कि आप मुझसे तमीज से बात किया करिए। जसलीन झाड़ू लगा रही थीं तब झाड़ू, दीपक के बिस्तर पर लग गई। इस पर दीपक ने जसलीन को कह दिया कि झाड़ू हटा। इसपर जसलीन कह रही हैं कि तमीज से बात करिए।

9:10: अनूप जलोटा और जसलीन मथारू का पैच अप हो गया है। अनूप जलोटा, जसलीन से कह रहे हैं कि कैसा लगा झटका।

9:00: सबा और सोमी का नेहा से झगड़ा हो गया था। करणवीर बोहरा इस बारे में दोनों बहनों से बात कर रहे हैं। वह बात कर रहे हैं कि टास्क के दौरान नेहा ने उन्हें गाली दी थी। बात करने के दौरान सबा रोने लगती है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन