1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. BIGG BOSS 12: 'सुई धागा' को प्रमोट करने शो में आएंगे वरुण, इस कारण अनुष्का नहीं होंगी शामिल

BIGG BOSS 12: 'सुई धागा' को प्रमोट करने शो में आएंगे वरुण, इस कारण अनुष्का नहीं होंगी शामिल

 Published : Sep 13, 2018 07:42 pm IST,  Updated : Sep 13, 2018 07:43 pm IST

ऑडियंस को 'बिग बॉस 12' में वरुण धवन और अनुष्का का भी इंतजार होगा। वह स्क्रीन पर 'सुल्तान' की हिट जोड़ी सलमान खान और अनुष्का शर्मा को साथ में देखना चाहते होंगे, लेकिन इस बार यह संभव नहीं हो पाएगा।

Salman Khan, Anushka Sharma- India TV Hindi
Salman Khan, Anushka Sharma

नई दिल्ली: वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'सुई धागा' 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है। दोनों एक्टर्स अपनी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। 'बिग बॉस' का नया सीजन भी 16 सितंबर से शुरू हो रहा है। हर साल कई सेलेब्स अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए 'बिग बॉस' में आते हैं। ऑडियंस को 'बिग बॉस 12' में वरुण और अनुष्का का भी इंतजार होगा। वह स्क्रीन पर 'सुल्तान' की हिट जोड़ी सलमान खान और अनुष्का शर्मा को साथ में देखना चाहते होंगे, लेकिन इस बार यह संभव नहीं हो पाएगा।

रिपोर्ट्स की मानें तो सिर्फ वरुण 'बिग बॉस' में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आएंगे। अनुष्का अपनी किसी ब्रांड कैंपेन के कारण शो में नहीं आ पाएंगी।

पिंकविला ने सूत्र के हवाले से लिखा- ''फैंस सलमान और अनुष्का को साथ देख पाते, लेकिन अनुष्का का शूट डेट मैच नहीं हो पा रहा है। अनुष्का 21 सितंबर को एक ब्रांड कैंपेन शूट कर रही हैं। ऑडियंस सुल्तान की जोड़ी को साथ नहीं देख पाएगी।''

Salman Khan and Anushka Sharma in Sultan
Image Source : TWITTERSalman Khan and Anushka Sharma in Sultan

'सुई धागा' 28 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग भोपाल, चंदेरी और दिल्ली में हुई है। बॉक्स-ऑफिस पर यह फिल्म विशाल भारद्वाज की 'पटाखा' से क्लैश होगी। 'सुई धागा' को शरत कटारिया ने डायरेक्ट किया है। यह यश राज फिलम्स के बैनर तले बनी है। शादी के बाद यह अनुष्का की दूसरी फिल्म होगी। साथ ही यह वरुण और अनुष्का की भी पहली फिल्म है। इस साल मार्च में अनुष्का की 'परी' रिलीज हुई थी।

साल के अंत में अनुष्का की एक और फिल्म 'ज़ीरो' भी रिलीज होगी। फिल्म को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ हैं।

वहीं, 'बिग बॉस' 16 सितंबर से सोमवार से रविवार रात 9 बजे टेलिकास्ट होगा। शो के लिए भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया और अनूप जलोटा का नाम कंफर्म हो गया है। उनके अलावा दीपिका कक्कड़, कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर और उनकी गर्लफ्रेंड सुबुही जोशी, एस श्रीसंथ, दिव्या अग्रवाल, तनुश्री दत्ता, स्कारलेट रोज़, सृष्टि रोडे, करणवीर बोहरा का नाम भी सामने आ रहा है।

Also Read:

'संजू' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने कहा- संजय दत्त मेरे बेस्ट फ्रेंड नहीं

'सुई धागा' की टीम ने धागे से बनाई गणेश की मूर्ति, वरुण-अनुष्का ने इको-फ्रेंडली गणपति मनाने का दिया संदेश

BIGG BOSS 12: अनूप जलोटा घर में करेंगे अपना वजन कम, खाना बनाने में भी करेंगे मदद

'बिग बॉस 12' का भी हिस्सा होंगी हिना खान, मेकर्स ने किया अप्रोच!

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन