1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar Highlights: दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोड पहले एलिमिनेशन में हुईं सुरक्षित

Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar Highlights: दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोड पहले एलिमिनेशन में हुईं सुरक्षित

 Written By: Swati Pandey
 Published : Sep 22, 2018 09:00 pm IST,  Updated : Sep 22, 2018 10:45 pm IST

देखें, वीकेंड का वार के हाइलाइट्स।

Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar Live Updates- India TV Hindi
Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar Live Updates Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: सलमान खान लेकर आए हैं 'वीकेंड का वार', जिसमें वह पूरे घरवालों की क्लास लगाएंगे। वह एस श्रीसंत से उनके परवरिश वाले कमेंट पर सवाल भी पूछेंगे। श्रीसंत एक बार फिर नाराज होकर घर छोड़कर जाने की कोशिश करेंगे। वहीं, घरवाले मिलकर अनूप जलोटा को गुनहगार भी साबित करेंगे। शो में वरुण धवन अपनी फिल्म 'सुई-धागा' के प्रमोशन के लिए भी आएंगे। वरुण और सलमान, 'अंदाज अपना अपना' का सीन भी रीक्रिएट करेंगे।

Bigg Boss 12 Weekend Ka Vaar Highlights:

10:13: अपनी फिल्म सुई धागा के प्रमोशन के लिए वरुण धवन घर में आए। वह घरवालों से बात करते हैं और अनूप-जसलीन को उनका गाना सैटरडे-सैटरडे भजन की तरह गाने के लिए कहते हैं।

10:07: कप्तानी के टास्क में फेल होने के कारण अनूप जलोटा को टॉर्चर रूम में भेजा गया। शिवाशीष उन्हें टॉर्चर रूम में ले गए।

9:42: शिवाशीष, सलमान से कह रहे हैं कि श्रीसंत ने मुझे अपशब्द कहा था, जिसका मुझे बुरा लगा। सलमान, श्रीसंत से कह रहे हैं कि आपको थोड़ा कंट्रोल करने की जरूरत है।

9:38: परवरिश का सवाल उठने पर श्रीसंत उदास हो जाते हैं। वह बाथरूम में जाकर रोने लगते हैं। करणवीर बोहरा उन्हें मनाते हैं। सलमान भी श्रीसंत को समझा रहे हैं। श्रीसंत कह रहे हैं कि उनके साथ पिछले 9-10 साल में ऐसा नहीं हुआ।

9:32: दीपिका कक्कड़ और सृष्टि रोड पहले एलिमिनेशन में हुईं सुरक्षित।

9:24: सलमान, श्रीसंत से कह रहे हैं कि आपने टास्क क्यों नहीं किया। सलमान ने सिंगल कंटेस्टेंट्स से कहा कि आपलोगों को टास्क समझ नहीं आया।

9:20: सलमान ने श्रीसंत से पूछा कि आपने परवरिश पर सवाल क्यों उठाए। इसपर श्रीसंत ने कहा कि वह उस समय बहुत गुस्से में थे। सलमान ने कहा कि परवरिश बहुत बड़ा शब्द है।

9:19: सबा घर की गुनहगार साबित हुई हैं। दीपिका कहती हैं कि सबा रूड हो जाती हैं।

9:16: सलमान अब सबसे पूछ रहे हैं कि घर का गुनहगार कौन है। ज्यादातर घरवाले सबा का नाम ले रहे हैं।

9:16: अनूप जलोटा ने सबको भजन सुनाया।

9:12: सलमान ने शिवाशीष को कहा कि वह जेल में बंद करणवीर बोहरा, निर्मल सिंह और रोमिल चौधरी को जेल से बाहर ले आएं। तीनों बाहर आ गए हैं। सलमान घरवालों से पूछ रहे हैं कि उनका पहला हफ्ता कैसा बीता। सलमान, दीपक  ठाकुर को अंग्रजी में अपना अनुभव बताने के लिए कह रहे हैं। दीपक अंग्रेजी बोलकर सबका मनोरंजन कर रहे हैं।

9:08: सलमान घरवालों से रूबरू हो रहे हैं। वह दिबांग के मजाक को और आगे बढ़ा रहे हैं। वह कह रहे हैं कि दर्शकों को आपलोग पसंद नहीं आ रहे हैं। वह सृष्टि से कह रहे हैं कि घर में कैमरा और माइक है। अनूप जी और जसलीन मैच्योर कपल हैं। आप किसी के लव लाइफ के बारे में कुछ नहीं कह सकतीं। सृष्टि कह रही हैं कि मुझे लगता है कि जसलीन मुझे पसंद नहीं कर करतीं, लेकिन मैं अनूप जी को पसंद नहीं करती। आखिरकार सलमान ने बता दिया कि यह प्रैंक है।

9:05: सलमान ने बताया कि बिग बॉस ने घरवालों के साथ थोड़ी मस्ती की। एंकर दिबांग ने बताया कि सृष्टि रोड ने अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के रिश्ते के बारे में उनके पीठ पीछे बात की है। सृष्टि इससे हैरान हैं क्योंकि उन्होंने कुछ बोला ही नहीं है।

9:01: सलमान खान के गाना गाकर सीजन के पहले वीकेंड के वार की शुरुआत की।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन