1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 12: अनूप जलोटा और जसलीन मथारू स्पेशल रूम में करेंगे रोमांस?

Bigg Boss 12: अनूप जलोटा और जसलीन मथारू स्पेशल रूम में करेंगे रोमांस?

 Published : Sep 21, 2018 08:32 pm IST,  Updated : Sep 21, 2018 08:32 pm IST

'बिग बॉस 12' में 65 साल के अनूप जलोटा और 28 साल की जसलीन मथारू की लव-स्टोरी पर सोशल मीडिया में काफी बातें हो रही हैं। घर में भी उनकी 'केमेस्ट्री' लोगों को एंटरटेन कर रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले एपिसोड में उन्हें किसी स्पेशल रूम में भेजा जा सकता है।

Jasleen Matharu, Anup Jalota- India TV Hindi
Jasleen Matharu, Anup Jalota Image Source : TWITTER

नई दिल्ली: 'बिग बॉस 12' में 65 साल के अनूप जलोटा और 28 साल की जसलीन मथारू की लव-स्टोरी पर सोशल मीडिया में काफी बातें हो रही हैं। घर में भी उनकी 'केमेस्ट्री' लोगों को एंटरटेन कर रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले एपिसोड में उन्हें किसी स्पेशल रूम में भेजा जा सकता है। वह कमरा उनके लिए खास तौर पर सजाया जाएगा, जहां वह कुछ रोमांटिक पल बिताएंगे।

दोनों ने साढ़े तीन साल तक अपने रिश्ते को दुनिया से छुपा कर रखा। उनके परिवार को भी इस बारे में नहीं पता था। 'बिग बॉस 12' के ग्रैंड प्रीमियर पर उन्होंने यह बात सबको बताई।

हालांकि जसलीन के पिता केसर को दोनों का रिश्ता कबूल नहीं है और उन्होंने कहा है कि अगर आगे भी ऐसा चलता रहा तो वह जसलीन से अपने रिश्ते तोड़ लेंगे।

उन्होंने कहा- ''मैं कभी भी इस रिश्ते को अपनी सहमति नहीं दूंगा। मैं उन्हें अपना आशीर्वाद नहीं दूंगा। मैं उनसे दूर रहूंगा। मैं अपनी बेटी से जरूर पूछूंगा कि उसने ऐसा क्यों किया। अगर वह उनके साथ अपने रिश्ते को स्वीकार करेंगी तो मैं उससे दूरी बना लूंगा।''

''मैंने अनूप जी का परिचय अपने परिवार से कराया था। मैं चाहता था कि जसलीन गाना सीखे। उसके बाद आना-जाना होता रहा। मुझे कभी नहीं लगा कि उनके बीच कुछ है। यह कब शुरू हुआ, हमें पता नहीं चला।''

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों का रिश्ता झूठा है।

Also Read:

Bigg Boss 12: बिग बॉस कंटेस्टेंट सौरभ पटेल ने दी है झूठी जानकारी, नाम और प्रोफेशन को लेकर बोला है झूठ

Throwback: नीलम कोठारी संग 5 साल था बॉबी देओल का अफेयर, इस वजह से टूटा था रिश्ता

Bigg Boss 12: करणवीर बोहरा, रोमिल चौधरी और निर्मल सिंह घर से बाहर जाने के लिए हुए नॉमिनेट

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन