1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss फिनाले के दौरान रिलीज हुआ 'पद्मावत' का नया ट्रेलर, 25 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

Bigg Boss फिनाले के दौरान रिलीज हुआ 'पद्मावत' का नया ट्रेलर, 25 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म

 Published : Jan 14, 2018 10:17 pm IST,  Updated : Jan 14, 2018 10:19 pm IST

कलर्स चैनल पर भी 'पद्मावत' का नया ट्रेलर रिलीज किया गया। यह फिल्म 3डी और आईमैक्स में रिलीज की जाएगी।

Padmavat- India TV Hindi
Padmavat

नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' आखिरकार 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। अभी तक सिर्फ यह खबरें थी कि 'पद्मावत' बदले हुए नाम के साथ 25 दिसंबर को रिलीज होगी, लेकिन अब यह ऑफिशियली अनाउंस हो गया है कि दीपिका, रणवीर और शाहिद कपूर की यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। आज दिन में इन फिल्मों के नए पोस्टर आए, और अब तो सलमान खान ने भी बिग बॉस फिनाले से फिल्म की रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया। बिग बॉस के फिनाले से ही फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया गया जिसमें पद्मावत लिखा हुआ था।

सलमान ने पहले अनाउंस किया किया कि जिस फिल्म का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, वो अब रिलीज होने जा रही है। इसके बाद कलर्स चैनल पर भी पद्मावत का नया ट्रेलर रिलीज किया गया। यह फिल्म 3डी और आईमैक्स में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

शाहिद कपूर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर नया पोस्टर शेयर किया।

अभिनेता रणवीर सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से नया पोस्टर शेयर किया।

इस फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' से होगा। इस फिल्म में सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी हैं। खास बात यह है कि अक्षय कुमार भी बिग बॉस के सेट पर अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन