1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिपाशा बासु ने बॉलीवुड में पूरे किए 18 साल, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

बिपाशा बासु ने बॉलीवुड में पूरे किए 18 साल, शेयर किया इमोशनल पोस्ट

 Published : Sep 21, 2019 09:10 pm IST,  Updated : Sep 21, 2019 09:10 pm IST

बिपाशा बासु को बॉलीवुड में 18 साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Bipasha basu- India TV Hindi
Bipasha basu Image Source : INSTAGRAM

अभिनेत्री बिपाशा बसु ने हिंदी फिल्म जगत में अपने 18 साल पूरे कर लिए हैं। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें खुद पर गर्व है, क्योंकि वह सच के साथ खड़ी रहीं और आज जो कुछ हैं, उसकी बदौलत हैं। उन्होंने अपनी शर्तो पर सबकुछ हासिल किया। बिपाशा ने शनिवार को अपने डेब्यू फिल्म 'अजनबी' की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार, बॉबी देओल और करीना कपूर खान भी हैं।

इस तस्वीर के साथ बिपाशा ने लिखा, "18 साल पहले फिल्म 'अजनबी' रिलीज होने के साथ हमारी फिल्म इंडस्ट्री ने बाहें फैलाकर मुझे स्वीकारा और दर्शकों ने भी बड़े ही प्यार के साथ मुझे अपने दिल में पनाह दी। अपनी फिल्मों के माध्यम से जीवन की इस अद्भुत यात्रा के लिए मैं बहुत आभारी हूं।"

बिपाशा ने आगे लिखा, "मुझे खुद पर बहुत गर्व है कि मैं जो भी हूं उसके लिए सच्ची रही और अपने शर्तो पर सबकुछ हासिल किया।"

बिपाशा ने यह भी लिखा, "मैं अपने सभी निर्माताओं, निर्देशकों, सह-कलाकारों और हर फिल्म की पूरी टीम को धन्यवाद देना चाहती हूं। धन्यवाद उन सभी को, जिन्होंने मुझे और मेरे काम को प्यार दिया। मुझे एक्टर बने रहना पसंद है। धन्यवाद अब्बास भाई, मस्तान भाई, हुसैन भाई, बॉबी देओल, करीना, विजय गिलानी और बाकी सभी को धन्यवाद।"

Also Read:

सलमान खान ने 'दबंग 3' को-स्टार सई मांजरेकर के साथ शेयर की तस्वीर

इन फिल्मों को पछाड़ कर ऑस्कर में पहुंची 'गली बॉय', यहां देखिए पूरी लिस्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन