1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday: विद्या बालन के जन्मदिन पर जानिए उनके कुछ हटके रोल्स के बारे में

Happy Birthday: विद्या बालन के जन्मदिन पर जानिए उनके कुछ हटके रोल्स के बारे में

 Published : Jan 01, 2019 11:32 am IST,  Updated : Jan 01, 2019 11:32 am IST

विद्या बालन के जन्मदिन पर जाने उनके कुछ खास किरदारों के बारे में।

Vidya balan- India TV Hindi
Vidya balan Image Source : INSTAGRAM/VIDYA BALAN

नए साल की शुरुआत के साथ विद्या बालन(Vidya balan) का जन्मदिन भी होता है। विद्या का जन्म 1 जनवरी 1979 को मुंबई में हुआ था। विद्या बालन का बॉलीवुड में करियर काफी अच्छा रहा है। उन्होनें अपनी हर फिल्म में एक अलग किरदार निभाया है। उनका हर किरदार बाकियों से अलग होता है। विद्या ने बॉलीवुड में अपने जलवे बिखेरे हैं। विद्या ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में फिल्म परिणीता से की थी। जिसके बाद वह सफलता के आसमान को छूती चली गईं। विद्या के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके पॉवर पैक रोल्स के बारे में बताते हैँ।

परिणीता:

विद्या बालन ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'परिणीता' से की थी। यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। 'परिणीता' उन्होंने एक साधारण सी बंगाली लड़की का किरदार निभाया था। जिसके बाद से वह बॉलीवुड में सबकी पसंद बन गई थीं।

द डर्टी पिक्चर:
जहां विद्या ने अपने करियर की शुरुआत 'परिणीता' में एक साधारण लड़की की तरह की थी तो वहीं 'द डर्टी पिक्चर' में उनका बोल्ड अंदाज देखने को  मिला। ऑडियन्स उनकी एक्टिंग देखकर खुद को सीटियां बजाने से रोक नहीं पाई। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर भी अपना जादू दिखाया था।  फिल्म में विद्या के साथ इमरान हाशमी और नसीरुद्दीन शाह भी थे।

कहानी:
फिल्म 'कहानी' में विद्या ने एक प्रेग्नेंट महिला का रोल निभाया था जो अपने पति की तलाश कर रही होती है। यह फिल्म 2012 में आई थी। इस फिल्म के लिए विद्या को कई अवार्ड भी मिले थे। 

तुम्हारी सुल्लू:
अब तक अपने सारे रोल से लोगों का दिल जीतने वाली विद्या ने इस फिल्म में भी अपने फैन्स को खुश कर दिया। इस फिल्म में उन्होंने एक खुशनुमा महिला का किरदार निभाया था साथ ही वह एक आरजे बनी थीं। उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से एक हाउसवाइफ का रोल भी निभाया था। 

नो वन किल्ड जेसिका:
यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म में विद्या के रोल की काफी तारीफ हुई थी।स साथ ही लोगों को यह फिल्म काफी पसंद भी आई थी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

दिग्गज अभिनेता कादर खान का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Happy Birthday: सोनाली बेंद्रे ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए शेयर की इमोशनल पोस्ट, देखें फोटो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन