'मनमर्जियां' और 'मुल्क' से लोगों का दिल जीतने वालीं तापसी पन्नू आजकल अपनी अगली फिल्म 'मिशन मंगल' की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने सेट से अपनी तस्वीर भी शेयर की है। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन, शरमन जोशी, कृति कुल्हाड़ी और नित्या मैनन भी हैं।
Related Stories
तापसी ने सोशल मीडिया पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा। उन्होंने पीली साड़ी पहनी है और वह नोट्स पढ़ती नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है- ''कृतिका अग्रवाल, नेविगेशन एंड कम्यूनिकेशन डिपार्टमेंट, रिपोर्टिंग ऑन ड्यूटी।''
सोनाक्षी ने भी फिल्म के क्लैपबोर्ड की तस्वीर शेयर की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय और विद्या ने भी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अक्षय ने इस महीने की शुरुआत में फिल्म की घोषणा की थी। फिल्म के स्टार कास्ट की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था- ''भारत के मंगल मिशन की कहानी लाने पर उत्साहित और गौरवान्वित महसूस हो रहा है।''
फिल्म अगले साल 15 अगस्त पर रिलीज हो सकती है। इसके पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर 'ब्रम्हास्त्र' स्वतंत्रता दिवस पर आने वाली थी, लेकिन इसे साल अगले साल क्रिसमस तक टाल दिया गया है।
अक्षय की इस साल 'पैडमैन' और 'गोल्ड' रिलीज हुई है। 'पैडमैन' में उनके साथ राधिका आप्टे और सेनम कपूर थीं। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया था। इसके बाद आई 'गोल्ड' में उनके साथ मौनी रॉय थीं। फिल्म में अक्षय हॉकी टीम के मैनेजर तपन दास की भूमिका में थे। इस फिल्म को लोगों ने पसंद किया।
वहीं तापसी पन्नू की लास्ट रिलीज फिल्म ''मनमर्जियां' भी बॉक्स-ऑफिस पर औसत रही थी। फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल थे। फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था।
Also Read:
Koffee With Karan 6: अर्जुन कपूर नहीं हैं सिंगल, शादी के लिए भी हैं तैयार
उम्मैद भवन में हेलिकॉप्टर से लैंड करेंगी प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस भी होंगे साथ!