1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Manmarziyaan Box Office Collection Day 3: वीकेंड का भी फिल्म को नहीं मिला फायदा, जानें कितना हुआ कलेक्शन

Manmarziyaan Box Office Collection Day 3: वीकेंड का भी फिल्म को नहीं मिला फायदा, जानें कितना हुआ कलेक्शन

 Published : Sep 17, 2018 04:51 pm IST,  Updated : Sep 17, 2018 04:51 pm IST

अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल स्टारर 'मनमर्जियां' को वीकेंड का कुछ खास फायदा नहीं मिला।

Manmarziyaan Box Office Collection Day 3- India TV Hindi
Manmarziyaan Box Office Collection Day 3 Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: अभिषेक बच्चन, तापसी पन्नू और विक्की कौशल स्टारर 'मनमर्जियां' को वीकेंड का कुछ खास फायदा नहीं मिला। 14 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने तीन दिनों में 14.33 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने रविवार को 5.70 करोड़ रूपये कमाए। शुक्रवार को फिल्म ने 3.52 करोड़ रूपये और शनिवार को 5.11 करोड़ रूपये का बिजनेस किया था।

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म की कमाई की जानकारी दी। तरण ने लिखा- ''मनमर्जियां का वीकेंड धीमा रहा। दूसरे दिन की कमाई में 45.17% की बढ़ोत्तरी थी, लेकिन तीसरे दिन 11.55% ही रहा। पॉपुलर जॉनर और म्यूजिक के कारण वीकेंड का बिजनेस अच्छा होना चाहिए था। शुक्रवार 3.52 करोड़, शनिवार 5.11 करोड़, रविवार 5.70 करोड़। कुल: 14.33 करोड़ रूपये। भारत।''

'मनमर्जियां' के साथ 'मित्रों' और 'लव सोनिया' भी रिलीज हुई है, लेकिन लोगों में 'मनमर्जियां' का क्रेज ज्यादा नजर आ रहा है। 'मनमर्जियां' से अभिषेक बच्चन सिल्वर स्क्रीन पर दो साल बाद वापसी कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

फिल्म' की कहानी एक लड़की रूमी (तापसी पन्नू) की है, जिसकी लाइफ में एक लड़का है विकी संधु (विक्की कौशल), जो एक DJ है। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, लेकिन कुछ कारणों से रूमी की शादी रॉबी (अभिषेक बच्चन) से हो जाती है।

Also Read:

Bigg Boss 12: हिना खान ने उठाया अनूप जलोटा के रिश्ते पर सवाल, भड़कीं जसलीन मथारू

नूतन की पोती प्रनूतन बहल को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे सलमान खान

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन