नई दिल्ली: सलमान खान बॉलीवुड में नए चेहरों को मौका देते रहते हैं। सोनाक्षी सिन्हा, सूरज पंचोली, आथिया शेट्टी, डेजी शाह, आयुष शर्मा, वरीना हुसैन के बाद अब बारी है नूतन की पोती और मोहनीश बहन की बेटी प्रनूतन को लॉन्च करने की। सलमान ने ट्वीट कर बताया कि वह जहीर इकबाल के साथ प्रनूतन को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं।
Related Stories
सलमान ने प्रनूतन की तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, "ये लो! जहीरो (जहीर इकबाल) की हीरोइन मिल गई। स्वागत करो प्रनूतन बहल का। नूतन जी की पोती और मोन्या की बेटी को बड़े पर्दे पर पेश कर गौरवान्वित हूं।"
यह अनाम फिल्म कश्मीर की लव स्टोरी हैं, जिसमें ज़हीर इकबाल भी बतौर हीरो डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन नीतिन कक्कड़ करेंगे।
कुछ समय पहले सलमान ने अपने ट्विटर हैंडल पर अनाउंस किया था कि वह वह अपने बचपन के दोस्त के बेटे ज़हीर इकबाल को लॉन्च करने वाले हैं।
सलमान ने 16 सितंबर को 'बिग बॉस' का प्रीमियर होस्ट किया। शो में अनूप जलोटा, दीपिका कक्कड़, नेहा पेंडसे, करणवीर बोहरा जैसे सिलेब्रिटीज आए हैं। शो रविवार से सोमवार रात 9 बजे कलर्स पर प्रसारित होगा।
Also Read:
पॉपुलर मलयालम एक्टर कैप्टन राजू का 68 साल की उम्र में निधन
अक्षय कुमार के बेटे आरव और जावेद जाफरी की बेटी अलाविया की तस्वीरें हुईं वायरल