नई दिल्ली: बिग बॉस 12 की शुरुआत हो चुकी है। शो में भजन गायक अनूप जलोटा ने भी हिस्सा लिया है। वह अपनी शिष्या जसलीन मथारू के साथ घर में आ रहे हैं। अनूप जलोटा और जसलीन के अफेयर की चर्चा पिछले कुछ समय से हो रही है, लेकिन अनूप जलोटा ने इस खबर का खंडन किया है। हालांकि इस बारे में जसलीन का कुछ और ही कहना है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह अनूप जलोटा को पिछले तीन साल से डेट कर रही हैं।
Related Stories
टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में जसलीन ने कहा- ''मेरे पेरेंट्स और दोस्तों के लिए यह शॉकिंग होगा क्योंकि किसी को भी मेरे और अनूप जलोटा जी के रिश्ते के बारे में पता नहीं है। हम पिछले साढ़े तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हमें हैक्टिक शेड्यूल के कारण ज्यादा वक्त साथ में नहीं मिलता है, लेकिन घर के अंदर हमें एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही हमें यह भी पता चलेगा कि हम आगे साथ रह सकते हैं कि नहीं।''
जब उनसे पूछा गया कि इस रिश्ते में कौन ज्यादा हावी रहता है। इसपर जसलीन ने कहा- ''मैं हूं। मुझे घर में बहुत पेम्पर किया जाता है और यह बात अनूप जी भी समझते हैं। इसलिए जब मैं थोड़ी मूडी हो जाती हूं तो अनूप जी संभाल लेते हैं।''
कहा जा रहा है कि बिग बॉस को फैमिली शो बनाने के लिए अनूप जलोटा को लाया गया है क्योंकि पब्लिक में उनकी इमेज बहुत अच्छी रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें एक हफ्ते के लिए 45 लाख रूपये मिलेंगे।
Also Read:
Bigg Boss 12: बिग बॉस के घर में रहने की सबसे ज्यादा फीस लेंगे अनूप जलोटा, हर हफ्ते लेंगे इतने पैसे
Bigg Boss 12 Grand Premier Live: आज ही होगा पहले कंटेस्टेंट का एलिमिनेशन