Latest Instagram Pictures of Vidya Balan: हिंदी फिल्मों की जानी-मानी एक्ट्रेस विद्या बालन जल्द अपना तेलुगू डेब्यू करने जा रही हैं। वह NTR की बायोपिक में उनकी पत्नी के रोल में नजर आएंगी। विद्या ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में टीवी सीरियल 'हम पांच' से की थी। 2003 में वह बंगाली फिल्म 'भालो थेको' में नजर आई थीं। बॉलीवुड में उन्होंने अपना डेब्यू 2005 में 'परिणीता' से की थी। फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान थे।
Related Stories
इसके बाद उन्होंने 'लगे रहो मुन्नाभाई', 'हे बेबी', 'किस्मत कनेक्शन', 'पा', 'इश्किया', 'नो वन किल्ड जेसिका', 'द डर्टी पिक्चर', 'कहानी', 'कहानी 2', 'तुम्हारी सुलु' जैसी फिल्में की।
विद्या ने 2017 में प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की। शादी से पहले उनका नाम शाहिद कपूर से भी जुड़ा था।
विद्या को अक्सर उनके वजन के कारण आलोचना का शिकार होना पड़ता है, लेकिन उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनकी साड़ियों की कलेक्शन की बहुत तारीफ की जाती है।
विद्या इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं। आप भी देखिए उनकी इंस्टाग्राम की 10 लेटेस्ट तस्वीरें...