1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: 'शाका लाका बूम बूम' से बॉलीवुड में एंट्री तक इस तरह हुआ हंसिका मोटवानी का ट्रांसफार्मेशन

Birthday Special: 'शाका लाका बूम बूम' से बॉलीवुड में एंट्री तक इस तरह हुआ हंसिका मोटवानी का ट्रांसफार्मेशन

 Published : Aug 08, 2019 11:30 pm IST,  Updated : Aug 08, 2019 11:30 pm IST

हंसिक मोटवानी 9 अगस्त को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Hansika motwani- India TV Hindi
Hansika motwani

बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी(Hansika motwani) 9 अगस्त को अपना 28वां जन्मदिन मना रही हैं। हंसिका का जन्म 9 अगस्त 1991 को हुआ था। हंसिका ने अपने करियर की शुरूआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर की थी। उन्होंने 2003 में आए टीवी सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' से अपने करियर की शुरूआत की थी। 2007 में हंसिका ने हिमेश रेशमिया की फिल्म 'आपका सुरूर' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर काम किया था। इसी फिल्म से हंसिका का ट्रांसफार्मेशन हो गया था।

हंसिका ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कोई मिल गया' चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया। इसके साथ ही वह साउथ की फिल्मों में भी नजर आईं। मगर जब उन्होंने आपका सुरूर फिल्म की तो उनका ट्रांसफार्मेशन देखकर सब चौंक गए। इस फिल्म में हंसिका अपनी उम्र से बहुत बड़ी लग रही थीं।

16 साल की हंसिका ने आपका सुरूर में अपने से 18 साल बड़े हिमेश रेशमिया के साथ रोमांस किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक हंसिका के इतनी जल्दी बड़ा दिखने का पीछे का कारण हार्मोनल इंजेक्शन है। रिपोर्ट्स की माने तो हंसिका ने बड़ा दिखने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन का इस्तेमाल किया था। मगर हंसिका ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

हंसिका ने 2007 में साउथ फिल्म 'देसमुदुरु' में काम किया था। जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। फिल्मों के साथ हंसिका मोटवानी कई कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा भी बन चुकी हैं। उनका एक बाथरुम एमएमएस लीक हुआ था।

कुछ समय पहले हंसिका की कुछ प्राइवेट फो़टोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। तस्वीरों के लीक होने के बाद हंसिका ने इस बात की जानकारी दी थी उनका फोन और ट्विटर हैक हो गया है। जिसकी वजह से फोटोज वायरल हुई हैं।

हंसिका साउथ की बहुत ही फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हंसिका के नाम का उनके एक फैन ने मदुरई में मंदिर भी बनवाया हुआ है। हंसिका अभी तक 50 से ज्यादा फिल्मों और 7 टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं।

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा ने जोनस फैमिली के साथ शेयर की तस्वीरें, सब मस्ती करते आए नजर

Prasthanam: दमदार मैसेज के साथ संजय दत्त ने शेयर किया नया पोस्टर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन