1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉबी देओल ने सुनाई दर्द भरी दास्तां, जब काम नहीं था तो पत्नी ने कहा- कैसे दिखने लगे हो

बॉबी देओल ने सुनाई दर्द भरी दास्तां, जब काम नहीं था तो पत्नी ने कहा- कैसे दिखने लगे हो

 Edited By: Jyoti Jaiswal
 Published : May 27, 2018 02:07 pm IST,  Updated : May 28, 2018 11:07 am IST

तान्या बॉलीवुड पार्टी और ग्लैमर से दूर रहती हैं। हालांकि संजय कपूर की वाइफ महीप और सोहेल खान की वाइफ सीमा उनकी अच्छी दोस्त हैं।

बॉबी देओल- India TV Hindi
बॉबी देओल

मुंबई: बॉबी देओल लंबे समय बाद पिछले साल फिल्म पोस्टर ब्वॉयज से बॉलीवुड में वापसी की थी। इस साल वो सलमान खान के साथ फिल्म रेस 3 में नजर आने वाले हैं। लेकिन बॉबी की जिंदगी में एक ऐसा वक्त भी आया था जब उनके पास कोई फिल्म नहीं थी। उनकी जिंदगी मुश्किल दौर से गुजर रही थी और उन्होंने दिल्ली के क्लब में डीजे का काम भी किया। ऐसे मुश्किल दौर में उन्हें उनकी पत्नी तान्या ने संभाला।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी ने तान्या का जिक्र करते हुए कहा- मैं 4 साल से काम नहीं कर रहा था। मेरी लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं था। उस वक्त मेरी पत्नी मुझसे कहती थी, तुम खुद को देखो, संभालो कैसे दिखने लगे हो तुम। लेकिन मैं कहता था मैं ठीक तो हूं। मुझे लगा सब खत्म हो गया है, लेकिन मेरी वाइफ ने मेरा साथ दिया और भरोसा जगाया।

दरअसल जब बॉबी को काम नहीं मिल रहा था, उस वक्त वो खूब ड्रिंक करने लगे थे, घनी दाढ़ी उघा ली थी। वो शराब पीकर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर से काम मांगते थे, लेकिन जवाब मिलता कि देखेंगे। आखिरकार सलमान खान ने उन्हें रेस 3 में काम दिया।

बात करें बॉबी की पत्नी तान्या की तो वो काफी बड़े बिजनेस घराने से ताल्लुक रखती हैं। तान्या के पिता देवेंद्र आहूजा 20th सेंचुरी फाइनेंस लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। बॉलीवुड स्टार्स और बिजनेसमैन उनके क्लाइंट हुआ करते थे। तान्या एक डिजाइनर हैं और बॉबी उनके काम में ज्यादा दखल नहीं देते हैं। तान्या ने इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स भी किया है।

तान्या बॉलीवुड पार्टी और ग्लैमर से दूर रहती हैं। हालांकि संजय कपूर की वाइफ महीप और सोहेल खान की वाइफ सीमा उनकी अच्छी दोस्त हैं। तान्या ने साल 2005 में आई फिल्म दुर्म और 2007 में आई फिल्म नन्हे जैसलमेर के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन