1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डूबते करियर को बचाने के लिए सलमान से बोले बॉबी देओल, "मामू मुझे अपनी पीठ पर चढ़ने दे", वीडियो में देखें दिलचस्प किस्सा

डूबते करियर को बचाने के लिए सलमान से बोले बॉबी देओल, "मामू मुझे अपनी पीठ पर चढ़ने दे", वीडियो में देखें दिलचस्प किस्सा

 Published : May 25, 2018 06:48 pm IST,  Updated : May 25, 2018 06:48 pm IST

बॉबी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान के अलावा बॉबी देओल को भी मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म के कारण एक बार फिर से बॉबी का फिल्मी करियर ट्रैक पर आ सकता है।

Bobby deol Salman Khan- India TV Hindi
Bobby deol Salman Khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान के अलावा बॉबी देओल को भी मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म के कारण एक बार फिर से बॉबी का फिल्मी करियर ट्रैक पर आ सकता है। हालांकि इस फिल्म में बॉबी को किस तरह से यह किरदार मिला, इसके पीछे भी एक दिलचस्प किस्सा है, जिसका हाल ही में खुद बॉबी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है। दरअसल उन्होंने बताया कि किस तरह से सलमान ने उनके सामने एक शर्त रखी थी।

बातचीत के दौरान बॉबी ने बताया कि, "एक दिन सलमान ने मुझसे कहा जब मेरा करियर ठीक नहीं चल रहा था तो मैं तेरे भाई सनी देओल और संजय दत्त की पीठ पर चढ़ गया था। इसके बाद मैंने उनसे कहा, 'मामू मुझे अपनी पीढ़ पर चढ़ने दे ना' उन्होंने मुझसे कहा, 'तू ये दाड़ी शेव कर दे।' फिर एक दिन सलमान का मेरे पास फोन आया और उन्होंने मुझसे कहा, 'शर्ट उतारेगा?' मैंने उनसे कहा, 'मैं कुछ भी करूंगा।' इसके बाद उन्होंने मुझसे कहा, 'कल आओ, मेरे पास स्क्रिप्ट है।' इस तरह से मुझे 'रेस 3' में काम मिला।"

बॉबी ने यहां इस बात का भी खुलासा किया कि, "फिल्म सोल्जर के समय रमेश तोरानी ने मुझे शर्टलेस होने के लिए कहा था, लेकिन उस समय मैंने मना कर दिया था। क्योंकि मैं बहुत शर्मिला हू्ं। रमेश ने सलमान से कहा था कि बॉबी कभी शर्ट नहीं उतारेगा, क्योंकि मैं पहले एक बार इसके लिए इंकार कर चुका था।" गौरतलब है कि 'रेस 3' में सलमान और बॉबी के अलावा अनिल कपूर, जैकलिन फर्नांडिज, डेजी शाह और साकिब सलीम जैसे सितारे भी मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रही हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 15 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन