1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब IPL की फिनाले पार्टी होगी और शानदार, इस बार सलमान और जैकलिन मचाएंगे धमाल

अब IPL की फिनाले पार्टी होगी और शानदार, इस बार सलमान और जैकलिन मचाएंगे धमाल

 Published : May 22, 2018 06:42 am IST,  Updated : May 22, 2018 06:42 am IST

सलमान खान और जैकलिन फर्नाडिज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रेस 3’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन अब इन दिनों को इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के फिनाले में भी देखा जाने वाला है। यहां ये दोनों अपने हाल ही में रिलीज हुए इसी फिल्म के गाने 'हीरिये' पर प्रस्तुति देंगे।

Salman - India TV Hindi
Salman

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और जैकलिन फर्नाडिज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रेस 3’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रहे हैं। लेकिन अब इन दिनों को इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के फिनाले में भी देखा जाने वाला है। यहां ये दोनों अपने हाल ही में रिलीज हुए इसी फिल्म के गाने 'हीरिये' पर प्रस्तुति देंगे। गौरतलब है कि IPL के इस संस्करण का फाइनल मैच 27 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। हाल ही में रिलीज हुए 'रेस 3' के गीत 'हीरिये' में सलमान खान और जैकलिन फर्नाडीज दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।

फिनाले में सलमान खान और जैकलिन फर्नाडीज एक सेग्मेंट की मेजबानी करेंगे। इसमें सलमान खेल के प्रति अपने प्यार को व्यक्त करते हुए यह भी बताएंगे कि किस प्रकार मौका मिलने पर वह पनवेल में अपने फॉर्महाउस में खेलना पसंद करते हैं। इसके साथ ही सलमान आईपीएल की अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ी के नाम का खुलासा भी करेंगे। इस फिनाले में डेजी शाह और यूलिया वंतूर भी प्रस्तुति देंगी।

फिल्म में सुपरस्टार सलमान, जैकलिन, अनिल कपूर और डेजी शाह के अलावा, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे बेहतरीन कलाकारों को भी मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया जाएगा। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित 'रेस 3' ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन