1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपने पाकिस्तानी फैन्स से मिले अली फजल, पाक में नहीं रिलीज हुई थी फिल्म

अपने पाकिस्तानी फैन्स से मिले अली फजल, पाक में नहीं रिलीज हुई थी फिल्म

 Written By: IANS
 Published : Sep 25, 2016 04:54 pm IST,  Updated : Sep 25, 2016 04:55 pm IST

भारतीय सिने कलाकार अली फजल की फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' पाकिस्तान में रिलीज नहीं हो पाई, लेकिन वह लंदन में अपने कुछ पाकिस्तानी प्रशंसकों से मिलकर खुश हो गए। अली लंदन और स्कॉटलैंड में एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Ali Fazal | PTI- India TV Hindi
Ali Fazal | PTI

लंदन: भारतीय सिने कलाकार अली फजल की फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' पाकिस्तान में रिलीज नहीं हो पाई, लेकिन वह लंदन में अपने कुछ पाकिस्तानी प्रशंसकों से मिलकर खुश हो गए। अली लंदन और स्कॉटलैंड में एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

​पढ़ें: अब ‘हैप्पी भाग जाएगी’ भी हुई पाकिस्तान में बैन

अपने पाकिस्तानी प्रशंसकों के बारे में बात करते हुए अली ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम कलाकारों को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से लिया जाता है और कला को कला की तरह नहीं लिया जाता। और अंत में इसका नतीजा होता यह है कि हम उन मुद्दों पर अपनी खुद की राय बना लेते हैं जो कि वास्तव में काफी बड़े होते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी हर फिल्म के साथ दूरी मिटा रहा हूं। हर कलाकार अपने तरीके से यही कर रहा है। भूगोल नक्शे तक ही सीमित होता है। मुझे उम्मीद है कि मैं दुनिया के हर हिस्से तक पहुंच पाऊंगा और सभी का प्यार हासिल कर पाउंगा।’ 

इससे पहले पाकिस्तान से आ रही खबरों के मुताबिक अभय देओल, जिमी शेरगिल, डायना पेंटी और अली फजल की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' पर पड़ोसी मुल्क में प्रतिबंध लगा दिया गया था। बताया जाता है कि मोहम्मद अली जिन्ना की एक तस्वीर को लेकर इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाया गया था। अली फजल की बात करें तो वह आजकल अपनी हॉलीवुड फिल्म 'विक्टोरिया ऐंड अब्दुल' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें मशहूर ब्रिटिश ऐक्ट्रेस जुडी डेंच भी काम कर रही हैं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन