1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 64वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं अनिल कपूर, खुद को ऐसे रखते हैं फिट, देखें वर्कआउट वीडियो

64वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं अनिल कपूर, खुद को ऐसे रखते हैं फिट, देखें वर्कआउट वीडियो

 Published : Dec 24, 2020 10:46 am IST,  Updated : Dec 24, 2020 10:46 am IST

अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर में 100 से भी ज्यादा मूवीज में काम किया है। इसके साथ ही वो हॉलीवुड और टीवी सीरीज में भी एक्टिंग कर चुके हैं।

Bollywood actor Anil kapoor 64th birthday- India TV Hindi
अनिल कपूर आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं Image Source : INSTAGRAM: ANILSKAPOOR

बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया यानि अनिल कपूर आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। हालांकि, उन्हें देखकर यकीन करना मुश्किल है कि वो उम्र के इस पड़ाव पर पहुंच गए हैं। वो अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। सेहत के मामले में तो वो युवा अभिनेताओं को भी मात दे देते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने कई वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि खुद को स्वस्थ और सेहतमंद रखने के लिए वो जमकर मेहनत भी करते हैं।
 
अनिल कपूर ने अपने फिल्मी करियर में 100 से भी ज्यादा मूवीज में काम किया है। इसके साथ ही वो हॉलीवुड और टीवी सीरीज में भी एक्टिंग कर चुके हैं। उन्हें दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड और 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। 
 
 

 
अनिल कपूर ने उमेश मेहरा की मूवी 'हमारे तुम्हारे' (1979) में छोटा-सा रोल निभाकर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 1980 में तेलुगु मूवी से डेब्यू किया। फिर कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू किया। इसके बाद वो यश चोपड़ा की मशाल और फिर तेजाब व बेटा जैसी मूवीज में नज़र आए। 

 

 
अनिल कपूर ने मेरी जंग, युद्ध, कर्मा, जांबाज, मिस्टर इंडिया, घर हो तो ऐसा, विरासत, ताल, पुकार, नो एंट्री, दिल धड़कने दो और वेलकम जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी हॉलीवुड मूवी स्लमडॉग मिलिनेयर को जबरदस्त सफलता मिली थी। इसके साथ ही वो 24 नाम के शो में भी काम कर चुके हैं। 
 
 
 
 
 
अपकमिंग मूवीज की बात करें तो अनिल कपूर जल्द ही AK vs AK ओटीटी मूवी में दिखाई देंगे। वो 'जुग जुग जियो' की भी शूटिंग कर रहे हैं। 
 
 
 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन