1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर नहीं है कोविड पॉजिटिव, ट्विटर पर खुद दी जानकारी

अनिल कपूर नहीं है कोविड पॉजिटिव, ट्विटर पर खुद दी जानकारी

 Published : Dec 04, 2020 09:15 pm IST,  Updated : Dec 04, 2020 09:24 pm IST

अनिल कपूर ने अटकलों पर विराम लगाते हुए शुक्रवार को अपने ट्विटर अकांउट से पुष्टि की कि वह कोरोना नेगेटिव हैं।

अनिल कपूर - India TV Hindi
अनिल कपूर  Image Source : INSTA- ANIL KAPOOR

एक्टर अनिल कपूर ने अटकलों पर विराम लगाते हुए शुक्रवार को अपने ट्विटर अकांउट से पुष्टि की कि वह कोरोना नेगेटिव हैं। अभिनेता ने लिखा, "अटकलों पर विराम लगाते हुए बता दूं कि मैं कोविड-19 की जांच में नेगेटिव पाया गया हूं। आपकी फिक्र और शुभकामनाओं के लिए आपका शुक्रिया।"

वरुण धवन और नीतू कपूर हुए कोरोना संक्रमित, अनिल कपूर संग कर रहे थे 'जुग जुग जियो' की शूटिंग

हाल ही में सुनने में आया कि अनिल कपूर के साथ चंडीगढ़ में राज मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म 'जुग जुग जियो' की शूटिंग कर रहे वरुण धवन और नीतू कपूर कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इन तीनों कलाकारों के अलावा अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी फिल्म की यूनिट का हिस्सा हैं। वरुण और नीतू कपूर के कोविड पॉजिटिव होने के बाद यह मान लिया गया कि अनिल कपूर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं, लेकिन कोविड की जांच में अभिनेता नेगेटिव पाए गए हैं। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी कोविड निगेटिव हैं।

फिलहाल के लिए फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।

मनीष पॉल ने वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ शुरू की 'जुग जुग जियो' की शूटिंग

कुछ दिनों पहले ही वरुण धवन ने कियारा आडवाणी संग फोटो शेयर की थी। उन्होंने लिखा था- जुग जुग जियो, हैप्पी वाइफ, हैप्पी लाइफ। यानि फिल्म में वरुण और कियारा पति-पत्नी की भूमिका निभा रहे हैं। 

वहीं, करीब 2 हफ्ते पहले नीतू कपूर ने मेकअप रूम का एक वीडियो शेयर किया था। वो अपने पति दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को फिल्म 'जुगजुग जियो' के सेट पर मिस कर रही थीं। अभिनेत्री ने लिखा था, "काफी सालों बाद सेट पर वापसी, नई शुरुआत और फिल्मों का जादू। मैं तुम्हारे प्यार और उपस्थिति को महसूस करती हूं। मां से लेकर कपूर साहब तक, रणबीर हमेशा मेरे साथ रहे। अब मैं खुद को खुद से ही ढूंढती हूं। थोड़ी डरी हुई हूूं, लेकिन मुझे पता है, आप हमेशा मेरे साथ हैं।"

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन