1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तारा बन गया बॉलीवुड का एक और सितारा, शशि कपूर के निधन पर बॉलीवुड ने इस तरह दी श्रद्धांजलि

तारा बन गया बॉलीवुड का एक और सितारा, शशि कपूर के निधन पर बॉलीवुड ने इस तरह दी श्रद्धांजलि

 Published : Dec 05, 2017 10:16 am IST,  Updated : Dec 05, 2017 10:16 am IST

शशि कपूर का सोमवार को कोकिलाबेन अस्पताल में 79 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

shashi kapoor death- India TV Hindi
shashi kapoor death Image Source : PTI

मुंबई: दिग्गज अभिनेता-फिल्म निर्माता शशि कपूर के निधन से फिल्म जगत शोक में डूब गया है। फिल्मी हस्तियों ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। शशि कपूर की साथी कलाकार सिमी ग्रेवाल ने उनके निधन को 'एक युग का अंत' बताया। इसके अलावा उनके सह अभिनेता रहे राजबब्बर, सुर सम्राज्ञी लता मंगेशकर, फिल्म निर्माता करण जौहर व हंसल मेहता ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि 'सर्वाधिक आकर्षक' अभिनेता रहे शशि कपूर उनकी यादों में हमेशा बने रहेंगे।

शशि कपूर का सोमवार को कोकिलाबेन अस्पताल में 79 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शशि कपूर को कुछ बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट किया, "मैं मेरे सह-कलाकार रहे शशि के निधन से बेहद दुखी हूं। कपूर खानदान की उस पीढ़ी का अंतिम चिराग बुझ गया। एक युग का अंत हो गया। उनकी फिल्में और बहुमूल्य यादें रह गई हैं।"

bollywood actros pay tribute to shashi kapooor
bollywood actros pay tribute to shashi kapooor

राज बब्बर ने ट्वीट में कहा, "दिग्गज अभिनेता शशि कपूर जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं। हमेशा आपका आकर्षक व्यक्तित्व व महानता याद रहेगी। आप हमारे दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे।"

हंसल मेहता ने कहा, "शशि कपूर की आत्मा को शांति मिले। आकर्षक व्यक्ति, बहादुर निर्माता, प्यारा अभिनेता व मेरा पड़ोसी अब नहीं रहा।"

आमिर खान ने अपने ट्वीट में कहा, "शशि अंकल सिर्फ एक महान अभिनेता व एक उत्साही फिल्म निर्माता ही नहीं, बल्कि एक अद्भुत इंसान भी थे। उनके कार्य ने हमेशा भारतीय दर्शकों को खूब आनंद दिया है। भारतीय थिएटर के बारे में उनकी समझ विशाल थी। पृथ्वी थिएटर कलाकारों व दर्शकों दोनों का पसंदीदा स्थल है। उनका निधन हम सभी के लिए एक दुखद दिन है। मेरी संवेदनाएं संजना, कुनाल, करन व परिवार के हर सदस्य के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।"

लता मंगेशकर ने कहा, "शशि कपूर के निधन से मैं अत्यंत दुखी हूं। वह बहुत ही अच्छे इंसान थे।"

संजय दत्त ने कहा, "इस इंडस्ट्री में उनके योगदान को याद रखा जाएगा। उनकी आत्मा को शांति मिले। शशि जी आप सदैव याद आएंगे।"

करण जौहर ने कहा, "शशि जी की आत्मा को शांति मिले। फिल्म व थिएटर में उनकी असाधारण विरासत है। उनका कार्य हमेशा जीवित रहेगा।"

अजय देवगन ने कहा, "आपका कार्य भुलाया नहीं जा सकेगा। शशि कपूर जी की आत्मा को शांति मिले।"

shashi kapoor death
Image Source : PTIshashi kapoor death

एहसान नूरानी ने कहा, "शशि कपूर की आत्मा को शांति मिले। एक भद्र व्यक्ति व दृष्टा। हम भाग्यशाली हैं कि 'विजेता' की शूटिंग के दौरान आप से बातचीत का अवसर मिला। आप हमेशा हमारी यादों में रहेंगे।"

रितेश सिद्धवानी ने कहा, "अपने सबसे करिश्माई सुंदर अभिनेता के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। सर आप हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे।"

जावेद जाफरी ने कहा, "मेरे पंसदीदा में से एक का आज निधन हो गया। एक सुंदर सज्जन पुरुष जो 40 से ज्यादा सालों तक मनोरंजन करता रहा। उनकी प्यारी मुस्कान सदैव यादों में रहेगी।"

अर्जुन रामपाल ने कहा, "बेहद आकर्षक शशि कपूर जी के निधन की खबर से दुखी हूं। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। उनकी अद्भुत यादों के लिए धन्यवाद जो उन्होंने हमें दिया। कपूर परिवार के लिए संवेदनाएं।"

इसके अलावा मोहित मारवाह, विवेक अग्निहोत्री, रेणुका शहाणे, विपाशा बासु, राहुल बोस ने भी ट्वीट कर शशि कपूर को श्रद्धांजलि दी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन