1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्मी सितारों ने इस तरह दी रमजान की मुबारकबाद!

फिल्मी सितारों ने इस तरह दी रमजान की मुबारकबाद!

 Published : May 17, 2018 08:28 pm IST,  Updated : May 17, 2018 08:28 pm IST

रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है और दुनिया भर के मुसलमान इस दौरान पूरे महीने उपवास रखते हैं। 

रमजान- India TV Hindi
रमजान

मुंबई: फिल्म जगत की हस्तियों ने रमजान के मौके पर अपने प्रशंसकों के लिए ढेर सारी खुशियों व शांति की कामना की है। महीने भर चलने वाला यह त्योहार 14 जून को समाप्त होगा। रमजान इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है और दुनिया भर के मुसलमान इस दौरान पूरे महीने उपवास रखते हैं। इस्लाम में मान्यता है कि मोहम्मद साहब को कुरान का पहला उपदेश इसी महीने मिला था।

अभिताभ बच्चन व ऋषि कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपने प्रशंसकों को इस पवित्र मौके पर ट्विटर पर शुभकामनाएं दीं। अमिताभ बच्चन ने लिखा, "रमजान मुबारक..सुख व शांति की कामना करता हूं।"

ऋषि कपूर ने लिखा : "रमजान मुबारक"

अदनान स्वामी ने लिखा, "प्यार व दुआओं के साथ सभी को रमजान मुबारक।"

इमरान हाशमी ने लिखा, "सभी को रमजान मुबारक।"

हुमा कुरैशी : "रमजान मुबारक। सभी को प्यार।"

एकता कपूर ने लिखा, " रमजान करीम!"

रवीना टंडन : "रमजान करीम! सुख, प्यार व शांति हमेशा बनी रहे।"

माहिरा खान : "अभी घर पर भोजन को लेकर खूब चर्चा हो रही है .सभी को रमजान मुबारक। इस महीने का आशीर्वाद हम पर बरसे।"

मनोज बाजपेयी : "रमजान मुबारक।"

गौहर खान : "रमजान करीम..कृपया मुझे व मेरे परिवार को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखिए, जैसा कि मैं सभी के लिए शांति, प्रेम, क्षमा व समृद्धि की कामना करती हूं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन